एक्सप्लोरर

'BJP के सांसद ने 2 महीने पहले कर दी थी भविष्यवाणी', कांग्रेस की हार पर बोले उमर अब्दुल्ला, पार्टी को दी ये सलाह

Election Result 2023: नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कांग्रेस को सलाह दी है कि उसे हार के कारण को समझना चाहिए और लोकसभा चुनाव की तैयारी करनी चाहिए.

Omar Abdullah Advice To Congress: छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने पार्टी को आत्मनिरीक्षण और विश्लेषण करने की सलाह दी है. इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि बीजेपी के एक सांसद ने 2 महीने पहले उनसे छत्तीसगढ़ में बीजेपी की जीतने की भविष्यवाणी की थी.

कांग्रेस के सुप्रीम कोर्ट जाने के सवाल पर अब्दुल्ला ने कहा कि कांग्रेस को उन जमीनी हकीकतों को समझना चाहिए, जो उसकी हार का कारण बनीं. उन्होंने सलाह दी कि आप सुप्रीम कोर्ट को भूल जाइए और लोकसभा चुनाव की तैयारी कीजिए.

'हार स्वीकार करने के लिए तैयार रहें'
मीडिया से बात करते हुए अब्दुल्ला ने कहा, ''चुनाव ऐसे ही होते हैं, कई बार आप जीतते हैं और कुछ जगह हारते हैं. आप केवल उन चुनावों से संतुष्ट नहीं हो सकते जो आप जीतते हैं. आपको भी हार स्वीकार करने के लिए तैयार रहना चाहिए."
 
'हार के कारणों का विश्लेषण करने की जरूरत'
हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता ने राजनीतिक दूरदर्शिता की जरूरत की ओर इशारा करते हुए कहा, "कांग्रेस छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में हार गई है और सुप्रीम कोर्ट जाने के बजाय उन्हें हार के कारणों का विश्लेषण करने की जरूरत."

बीजेपी सांसद ने की थी भविष्यवाणी
अब्दुल्ला ने खुलासा किया कि बीजेपी के एक सांसद ने दो महीने पहले छत्तीसगढ़ में पार्टी की जीत की सटीक भविष्यवाणी की थी, जिसे कांग्रेस भांपने में विफल रही. उन्होंने कहा, "बीजेपी के एक सांसद मेरे मित्र हैं. उन्होंने 2 महीने पहले मुझे बताया था कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी चुनाव जीतेगी. उनकी इस बात पर मैं खूब हंसा था."

हिंदी पट्टी में बीजेपी की पकड़ हुई मजबूत
गौरतलब है कि बीजेपी ने रविवार (3 दिसंबर) को हुई मतगणना में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बहुमत हासिल कर लिया और कांग्रेस को करारी शिकस्त देकर हिंदी पट्टी में अपनी पकड़ मजबूत कर ली. इसके साथ ही 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए माहौल तैयार हो गया.

यह भी पढ़ें- Election Result 2023: तेलंगाना में आखिरी समय में क्यों रद्द हुआ शपथ ग्रहण समारोह, जानिए कौन-कौन कर रहा रेवंत रेड्डी का विरोध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget