एक्सप्लोरर

ओपी राजभर की पार्टी ने शुरू की 'सावधान यात्रा', बिहार के इस जिले में जाकर होगी खत्म, क्या है मकसद?

ओपी राजभर ने कहा कि ये यात्रा लोगों को यह संदेश देना चाहती है कि जब तक प्रदेश में जातिवार जनगणना नहीं हो जाती तब तक लोगों को उनका हक और हिस्सा नहीं मिलेगा.

Savdhan Yatra UP: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने जातिवार जनगणना (Caste Wise Census) की मांग उठाते हुए अपने सहयोगी दलों को साथ लेकर सोमवार को सावधान यात्रा शुरू की जो उत्‍तर प्रदेश (UP) के सभी 75 जिलों से गुजरते हुए एक माह बाद 27 अक्टूबर को बिहार (Bihar) के पटना (Patna) पहुंचेगी.

पटना में पार्टी सावधान महारैली का आयोजन करेगी. सुभासपा अध्‍यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने पार्क रोड स्थित विधायक निवास से सावधान यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. 

इससे पहले पत्रकारों से बातचीत में राजभर ने यात्रा का मकसद बताते हुए कहा कि हम इस यात्रा के जरिये लोगों को सावधान करना चाहते हैं कि जब तक प्रदेश में जातिवार जनगणना नहीं होगी तब तक हक और हिस्सा नहीं मिलेगा. जातिवार जनगणना कराकर जिसकी जितनी संख्‍या हो, उसको उतना हिस्सा दिलाने के लिए हम जनता के बीच जा रहे हैं. 

सपा को लेकर क्या बोले राजभर?
राजभर ने खासतौर से समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि जब लोग सत्ता में रहते हैं तब जातिवार जनगणना नहीं कराना चाहते और सत्‍ता से बाहर होने के बाद जातिवार जनगणना का ढोल पीटते हैं.  उन्‍होंने कहा कि नीतीश कुमार भाजपा के साथ मिलकर बिहार में सरकार चला रहे थे, तब उन्‍होंने कहा था कि वह जातिवार जनगणना कराएंगे, लेकिन नहीं कराई. 

उन्होंने सवाल किया कि नीतीश अब तो नए सिरे से सरकार बनाकर फिर मुख्‍यमंत्री बन गए हैं, लेकिन वह जातिवार जनगणना कब कराएंगे और समान अनिवार्य नि:शुल्क शिक्षा कब लागू करेंगे.  राजभर ने कहा कि नीतीश और तेजस्वी यादव दोनों अगर चाहते हैं तो अब क्या रोक है. 

किन जगहों पर आयोजित की जाएगी यात्रा?
राजभर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि जो सत्ता में रहेगा उसी से सवाल होगा, सत्ता में चार बार समाजवादी पार्टी रही तो जातिवार जनगणना क्यों नहीं कराई. सुभासपा प्रमुख ने बताया कि वह यात्रा के जरिये प्रदेश के सभी जिलों, तहसील और ब्लॉक में जनजागरूकता अभियान चलाएंगे.  राजभर ने कहा कि कुल 33 स्थानों पर बड़ी जनसभा आयोजित होगी. 

उन्होंने कहा कि आज नवरात्रि का पहला दिन है और भागीदारी पार्टी तथा लोक एकता पार्टी के साथ मिलकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी  सावधान यात्रा की शुरुआत कर रही है. इस मौके पर भागीदारी पार्टी के अध्‍यक्ष प्रेमचंद प्रजापति, महासचिव महेश प्रजापति, सुभासपा के प्रदेश अध्‍यक्ष प्रेमचंद कश्यप समेत कई प्रमुख नेता मौजूद थे. 

कहां समाप्त होगी ये यात्रा?
सुभासपा के एक प्रवक्ता ने बताया कि महीने भर चलने वाली यात्रा का नेतृत्व ओमप्रकाश राजभर (OP Rajbhar) करेंगे और उत्‍तर प्रदेश (UP) और बिहार (Bihar) के विभिन्न जिलों से गुजरते हुए यह यात्रा 27 अक्टूबर को सुभासपा के 20वें स्थापना दिवस के अवसर पर पटना (Patna) के गांधी मैदान में समाप्त होगी. उन्‍होंने बताया कि 27 अक्टूबर को पटना के गांधी मैदान में 'सावधान महारैली' का आयोजन किया जाएगा.

Congress President Election: कट सकता है अशोक गहलोत का पत्ता, शिंदे, वासनिक, वेणुगोपाल समेत ये 5 नाम रेस में शामिल

PM Modi Japan Visit: पीएम मोदी जापान दौरे के लिए हुए रवाना, शिंजो आबे के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP राष्ट्रीय युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा, UP के निखिल मणि तिवारी समेत ये बने उपाध्यक्ष
BJP राष्ट्रीय युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा, UP के निखिल मणि तिवारी समेत ये बने उपाध्यक्ष
CPM महासचिव एम ए बेबी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, जनगणना के नए नियम...
CPM महासचिव एम ए बेबी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, जनगणना के नए नियम...
‘कोना-कोना राममय’, दशहरा कार्यक्रम में शामिल हुए PM मोदी, देशभर में धू-धूकर जला रावण
‘कोना-कोना राममय’, दशहरा कार्यक्रम में शामिल हुए PM मोदी, देशभर में धू-धूकर जला रावण
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget