एक्सप्लोरर

Manipur Violence: 'लौटा देंगे मेडल', मणिपुर के 11 एथलीटों ने केंद्र को लिखा पत्र, कहा 'उग्रवादी समूहों के साथ SoO समझौता रद्द करें'

Manipur Violence: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हिंसाग्रस्त मणिपुर के दौरे पर हैं. इस बीच 11 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर जल्द हिंसा रोकने की मांग की है.

Manipur Violence: पहलवानों के मेडल लौटाए जाने के ऐलान से अभी मोदी सरकार उबर भी नहीं पाई थी कि उसके सामने मणिपुर से भी ऐसी ही आवाज उठी है. मणिपुर के 11 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी है कि अगर जल्द राज्य में शांति बहाल नहीं होती है तो वे अपने मेडल वापस कर देंगे. इनमें ओलंपियन और अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता शामिल हैं. मंगलवार (30 मई) को राजधानी इम्फाल में खिलाड़ियों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक ज्ञापन देकर हिंसा के लिए जिम्मेदार चरमपंथी गुटों के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग भी की.

अमित शाह को दिए ज्ञापन में जिन खिलाड़ियों के हस्ताक्षर हैं, उनमें मीराबाई चानू (पद्मश्री और राजीव गांधी खेल रत्न विजेता), अनीता चानू (ध्यानचंद पुरस्कार) एन कुंजारानी देवी (पद्मश्री और अर्जुन अवार्ड विजेता), एल सरिता देवी, संध्यारानी देवी (पद्मश्री पुरस्कार) जैसे नाम शामिल हैं.

कुकी चरमपंथियों के खिलाफ कार्रवाई की अपील

राज्य के दौरे पर गए केंद्रीय गृह मंत्री से खिलाड़ियों ने कुकी चरमपंथी समूह के साथ सस्पेंशन ऑफ ऑपरेशन (SoO) समझौते को रद्द करने की मांग की है. ज्ञापन में, खिलाड़ियों ने कहा कि कुकी आतंकवादी केंद्रीय सुरक्षा बलों की बड़ी कंपनियों की तैनाती के बावजूद लोगों की हत्या करके और घरों को जलाकर मणिपुर की अखंडता को चुनौती दे रहे हैं.

इसमें आगे कहा गया है कि इस समझौते के चलते अर्द्धसैनिक बल कुकी आतंकियों को निर्दोष नागरिकों पर हमला करने से रोकने में सक्षम नहीं हो सकते हैं. इसके साथ ही खिलाड़ियों ने मणिपुर को विभाजित करने की मांग को खारिज करने और अवैध प्रवासियों को उनके अपने देश वापस भेजने को भी कहा है. इसके साथ ही मैतेई समुदाय के लोगों को पहाड़ी और घाटी दोनों जगहों पर बसने की अनुमति देने की भी मांग की गई है.

ज्ञापन में कहा गया है कि यह बताना जरूरी है कि अगर केंद्र जल्द ही मणिपुर में शांति बहाल करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने में विफल रहता है तो हम अपने पुरस्कार वापस कर देंगे. 

यह भी पढ़ें

Wrestlers Protest: गंगा में मेडल बहाने के ऐलान से लेकर WFI को चेतावनी तक, पहलवानों के 'दंगल' Part-2 की पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, क्या है मामला?
हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, क्या है मामला?
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई

वीडियोज

Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget