एक्सप्लोरर

रूसी विदेश मंत्री ने की भारत, चीन और रूस के त्रिपक्षीय मंच को फिर से एक्टिव करने की मांग, बोले- NATO लड़ा रहा...

Russian Foreign Minister: रूसी विदेश मंत्री ने कहा कि मैं इस बात की पुष्टि करना चाहता हूं कि हम ट्रोइका रूस-इंडिया-चीन फॉर्मेट के तहत जल्द से जल्द फिर से अपनी सक्रियता में रुचि रखते हैं.

Sergey Lavrov on RIC Troika Format: रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने गुरुवार (29 मई, 2025) को कहा कि मॉस्को रुस-भारत-चीन (RIC) फॉर्मेट के तहत गतिविधियों को फिर से शुरू करने में अपनी रुचि रखता है.

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव यूराल पर्वतों के बीच बसे शहर पर्म में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय सामाजिक और राजनीतिक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. यह सम्मेलन यूरेशिया में सिक्योरिटी और को-ऑपरेशन को लेकर एक सिंगल और इक्विटेबल सिस्टम को बनाने आयोजित की गई थी. यूराल पर्वतों के बीच बसा पर्म शहर उस जगह पर स्थित है जहां यूरोप की सीमा एशिया के साथ मिलती है.

RIC ट्रोइका फॉर्मेट को लेकर क्या बोले रूसी विदेश मंत्री

TASS के मुताबिक, रूसी विदेश मंत्री ने कहा, “मैं इस बात की पुष्टि करना चाहता हूं कि हम ट्रोइका रूस-इंडिया-चीन फॉर्मेट के तहत जल्द से जल्द फिर से अपनी सक्रियता में रुचि रखते हैं. इसकी स्थापना कई सालों पहले रूस के पूर्व प्रधानमंत्री येवगेनी प्रीमाकोव की पहल पर हुई थी. इस फॉर्मेट के स्थापना के बाद से अब तक करीब 20 बार से ज्यादा मंत्री स्तर की बैठकें आयोजित हो चुकी है. ये बैठकें न सिर्फ विदेश नीति के प्रमुखों के स्तर से संपन्न हुईं, बल्कि इसमें तीनों देशों की आर्थिक, व्यापारिक और वित्तीय एजेंसियों के प्रमुखों के स्तर पर बैठकें आयोजित हुई हैं.”

उन्होंने कहा, “जैसा कि मैं समझता हूं कि आज की तारीख में भारत और चीन के बीच सीमा पर स्थिति को शांत करने के लिए एक सहमति बन चुकी है और मुझे लगता है कि अब समय आ गया है कि इस RIC ट्रोइका को फिर से सक्रिय किया जाए.”

रूसी विदेश मंत्री ने NATO पर लगाया आरोप

इसके अलावा, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने NATO पर भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि आज नाटो खुले तौर पर भारत को चीन के खिलाफ साजिशों में शामिल करने की कोशिश कर रहा है.

उन्होंने कहा, “मैं यह बात भारत के साथ हुई गोपनीय वार्ता के आधार पर कह रहा हूं कि मुझे इस बात पर कोई शक नहीं है कि हमारे भारतीय दोस्त और हम इस प्रवृति को स्पष्ट रूस से देख रहे हैं, जिसे वास्तव में उकसावे की एक बड़ी कार्रवाई कहा जा सकता है.”

गलवान सैन्य विवाद के बाद RIC ट्रोइका हुई स्थगित

उल्लेखनीय है कि भारत और चीन के बीच साल 2020 में गलवान घाटी में हुए सैन्य विवाद के बाद से RIC ट्रोइका को स्थगति कर दिया गया है. हालांकि, अक्टूबर 2024 में रूस के कजान में आयोजित ब्रिक्स समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात में दोनों नेताओं ने दोनों देशों के द्विपक्षीय रिश्तों में सुधार की आवश्यकता जताई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं बांग्लादेश के नए विदेश मंत्री खलीलुर रहमान? जिन्हें टेक्नौक्रेट कोटा से कैबिनेट में मिली एंट्री; युनूस सरकार में निभा चुके ये जिम्मेदारी
कौन हैं बांग्लादेश के नए विदेश मंत्री खलीलुर रहमान? जिन्हें टेक्नौक्रेट कोटा से कैबिनेट में मिली एंट्री
जेफरी एपस्टीन ने एक भारतीय लड़की को भी बनाया था शिकार, अमेरिकी न्याय विभाग तलाश में जुटा, कैसे हुआ खुलासा?
एपस्टीन ने एक भारतीय लड़की को भी बनाया था शिकार, अमेरिकी न्याय विभाग तलाश में जुटा, कैसे हुआ खुलासा?
बांग्लादेश के 11वें प्रधानमंत्री बने तारिक रहमान, 25 लोगों के मंत्रिमंडल में एक हिंदू चेहरा, जानें कौन-कौन शामिल
बांग्लादेश के 11वें प्रधानमंत्री बने तारिक रहमान, 25 लोगों के मंत्रिमंडल में एक हिंदू चेहरा, जानें कौन-कौन शामिल
Dubai Airport: दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भारत फिर नंबर-1, 2025 में 11.9 मिलियन यात्रियों ने किया सफर
दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भारत फिर नंबर-1, 2025 में 11.9 मिलियन यात्रियों ने किया सफर

वीडियोज

Sansani:काले जादू से गर्लफ्रेंड की 'आत्मा को बुलावा'?
Sansani:काले जादू से गर्लफ्रेंड की 'आत्मा को बुलावा'? | Crime News
DP World Players Championship 2026:हनी वैसोया बने किंग! कुतुब गोल्फ कोर्स में दर्ज की ऐतिहासिक जीत
Sandeep Chaudhary: 'PDA के वोटों की डकैती', विपक्ष का गंभीर आरोप | UP Election 2027 | PDA
Pakistan News: जेल में इमरान की आखों की रोशनी | imran khan eye

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी अरब में दिखा रमजान का चांद, 18 फरवरी से पाक महीने की शुरुआत, जानें भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा
सऊदी अरब में दिखा चांद, 18 फरवरी से रमजान के पाक महीने की शुरुआत, जानें भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा
UP Board Exam 2026: कल से 10वीं-12वीं की परीक्षा, फर्जी पेपर वायरल, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
UP Board Exam 2026: कल से 10वीं-12वीं की परीक्षा, फर्जी पेपर वायरल, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
साख बचाने उतरीं स्कॉटलैंड-नेपाल में जबरदस्त टक्कर, डेथ ओवरों में गेंदबाजों ने बरपाया कहर, NEP को 171 का लक्ष्य
साख बचाने उतरीं स्कॉटलैंड-नेपाल में जबरदस्त टक्कर, डेथ ओवरों में गेंदबाजों ने बरपाया कहर, NEP को 171 का लक्ष्य
Salim Khan Health Update: आज रात हॉस्पिटल में रहेंगे सलीम खान, तबीयत को लेकर अस्पताल ने जारी किया बयान
Salim Khan Health Update: आज रात हॉस्पिटल में रहेंगे सलीम खान, तबीयत को लेकर अस्पताल ने जारी किया बयान
कौन हैं बांग्लादेश के नए विदेश मंत्री खलीलुर रहमान? जिन्हें टेक्नौक्रेट कोटा से कैबिनेट में मिली एंट्री; युनूस सरकार में निभा चुके ये जिम्मेदारी
कौन हैं बांग्लादेश के नए विदेश मंत्री खलीलुर रहमान? जिन्हें टेक्नौक्रेट कोटा से कैबिनेट में मिली एंट्री
‘जब असली ही नहीं रही, तो ये...’, मुर्शिदाबाद में बन रही बाबरी मस्जिद पर असम के CM की तीखी टिप्पणी
‘जब असली ही नहीं रही, तो ये...’, मुर्शिदाबाद में बन रही बाबरी मस्जिद पर असम के CM की तीखी टिप्पणी
ये 10 आदतें बताती है कि आप खुद को कम आंक रहे हैं, एक्सपर्ट्स ने बताएं Low Self-Respect के संकेत
ये 10 आदतें बताती है कि आप खुद को कम आंक रहे हैं, एक्सपर्ट्स ने बताएं Low Self-Respect के संकेत
11 महीने बाद फिर मां बनी सीमा हैदर! निजी अस्पताल में दिया छठे बच्चे को जन्म, यूजर्स ने ले लिए मजे
11 महीने बाद फिर मां बनी सीमा हैदर! निजी अस्पताल में दिया छठे बच्चे को जन्म, यूजर्स ने ले लिए मजे
Embed widget