एक्सप्लोरर

Odisha Train Accident: 'दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा', ओडिशा रेल हादसे पर पीएम मोदी बोले- ये एक दर्दनाक घटना

Odisha Train Accident: शुक्रवार (02 जून) को ओडिशा के बालासोर में तीन ट्रेनों की एक साथ हुई दुर्घटना ने देश को हिला कर रख दिया. हादसे वाली जगह पर पीएम मोदी पहुंचे और दोषियों को सजा देने का आश्वासन दिया.

Odisha Train Accident: ओडिशा के बालासोर में हुई तीन ट्रेनों की टक्कर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौका-ए-वारदार पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरे देश की संवेदना इस वक़्त उन परिवारों के साथ है जिन्होंने अपनो को खोया है. इस सरकार की प्राथमिकता यही है कि ज़्यादा से ज़्यादा रेस्क्यू कैसे हो. अस्पताल में मरीज है उनकी चिकित्सा कैसे की जाए, ट्रैक को नार्मल कैसे किया जाए.

पीएम मोदी ने कहा, "ओडिशा त्रासदी वाली जगह का जायजा लिया. इस दुख को शब्दों में बयां नहीं कर सकता. हम प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. मैं उन सभी की सराहना करता हूं जो चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं, जमीन पर हैं और राहत कार्य में मदद कर रहे हैं." उन्होंने आगे कहा कि अनेक राज्यों के यात्री इस यात्रा में कुछ न कुछ गंवाया है. यह बहुत बड़ा दर्दनाक मन को विचलित करने वाला हादसा है. जो लोग घायल हुए हैं उनके लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी. इसकी जांच की जाएगी, जो भी दोषी पाया जाएगा उसे बख्शा नहीं जाएगा. 

मदद करने वालों का पीएम मोदी ने किया शुक्रिया

इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने घायलों की मदद करने वालों का शुक्रिया भी किया. उन्होंन कहा, “यह एक दर्दनाक घटना है. सरकार घायलों के इलाज के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी. यह एक गंभीर घटना है, हर कोण से जांच के निर्देश जारी किए गए हैं. दोषी पाए जाने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी. रेलवे ट्रैक बहाली की दिशा में काम कर रहा है.”

इस रेल हादसे में अब तक 250 लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग घायल हुए हैं. उन्होंने कहा, “हादसा बेहद ही दर्दनाक और विचलित करने वाला है, मेरे पास इस वेदना को प्रकट करने के लिए शब्द नहीं हैं.” पीएम मोदी ने ये भी कहा कि रेलवे ने अपनी पूरी शक्ति रेस्क्यू ऑपरेशन और रेल परिचालन को शुरू करने के लिए लगा दी है.

ये भी पढ़ें: Coromandel Train Accident: 'कोई भी राजनीतिक दल हो, मैं...', ओडिशा ट्रेन हादसे पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने की अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Politics: तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget