एक्सप्लोरर

Odisha Train Accident: 'आपने पुलवामा देखा था न', ओडिशा ट्रेन एक्सीडेंट का जिक्र करते हुए बोलीं सीएम ममता बनर्जी

Coromandel Express Derail: ममता बनर्जी ने कहा कि रेल हादसे की जांच न करके सीबीआई की टीम 14-15 नगर निगम में घुस गई है, नगर उन्नय विभाग में घुस गई है.

Mamata Banerjee On Coromandel Train Accident: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ओडिशा रेल हादसे (Odisha Train Accident) की जांच पर सवाल खड़ा करते हुए पुलवामा हमले का जिक्र किया. उन्होंने साथ ही ये आरोप भी लगाया कि हादसे को दबाने की कोशिश की जा रही है. ममता बनर्जी ने बुधवार (7 जून) को कहा, "इतना बड़ा रेल हादसा हुआ, इसे दबाया न जाए. क्यों यह रेल हादसा हुआ? आपने पुलवामा देखा था न, क्या कहा था वहां के राज्यपाल ने, इसलिए सच सामने आना चाहिए."

उन्होंने कहा, "इतनी बड़ी घटना को छुपाने की कोशिश हो रही है. सीबीआई क्या करेगी? क्रिमनल केस हो तो सीबीआई काम करती है. मैं रेल मंत्री थी तो 15 लाख रुपये देते थे, पैसे दया में नहीं दे रहे. जो इस हादसे के लिए जिम्मेदार हैं उन्हें सजा मिले." उन्होंने कहा, "रेल हादसे की जांच न करके सीबीआई की टीम 14-15 नगर निगम में घुस गई है, नगर उन्नय विभाग में घुस गई है. यह सब करके आप सच दबा नहीं सकते हैं. सीबीआई कहां-कहां घुस रही है, बस टॉयलेट में घुसना बाकी है." 

"सच छिपाने के लिए छापे मारे"

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "एक्सीडेंट का सच छिपाने के लिए आज नगर निगमों पर छापे मारे." पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने बुधवार को रेल हादसे में मृत 86 लोगों के परिवार के सदस्यों को पांच-पांच लाख रुपये राहत राशि बांटी और होमगार्ड की नौकरी का नियुक्ति पत्र सौंपा है. ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य के 40-50 लोग अब भी मिसिंग हैं. 

रेलवे अधिकारी ने क्या कहा?

बालासोर ट्रेन हादसे की जांच सीबीआई कर रही है. इस हादसे पर दक्षिण पूर्व रेलवे के सीपीआरओ आदित्य कुमार चौधरी ने बुधवार को कहा कि दोनों (सीबीआई और रेलवे सुरक्षा आयोग) टीमें अलग-अलग स्थानों पर काम कर रही हैं और मामले की जांच कर रही हैं. ये रेल हादसा दो जून को ओडिशा के बालासोर जिले में हुआ था. इस दुर्घटना में अब तक 288 लोगों की मौत हो गई है और एक हजार से ज्यादा घायल हैं.

ये भी पढ़ें- 

Delhi Ordinance: सीएम अरविंद केजरीवाल ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, दिल्ली अध्यादेश पर मांगा समर्थन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget