एक्सप्लोरर

Odisha Accident: ओडिशा में दर्दनाक सड़क हादसा, 8 लोगों की मौत, 7 की हालत गंभीर

Odisha Road Accident: ओडिशा के एनएच 20 पर सवारियों से भरा एक वाहन खड़े ट्रक में जा घुसा और इसके परखच्चे उड़ गए. इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं.

Odisha Train Accident: ओडिशा के क्योंझर जिले में एनएच-20 पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 7 लोगों की हालत गंभीर रूप से घायल हो गए. ये दुर्घटना उस वक्त हुई जब यात्रियों से भरी एक वैन ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी. हादसा शुक्रवार (01 दिसंबर) की सुबह हुआ. सभी मृतक गंजम के दिगपहांडी के रहने वाले थे.

हादसा उस वक्त हुआ जब पोदामारी गांव से 20 लोग वैन में सवार होकर जिले के मां तारिणी मंदिर जा रहे थे. इसमें से सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने घाटगांव अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. शुरुआत में घायलों को घाटगांव अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बाद में कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज में रैफर कर दिया गया. ये दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए.

पुलिस ने शुरू की जांच 

सूचना मिलने पर बालीजोड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है. हालांकि दुर्घटना का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. मामले पर क्योंझर के एसपी कुसलकर नितिन दगुडु ने कहा, "20 लोगों से भरी वैन तेज रफ्तार से जा रही थी और इसी दौरान ये ट्रक से जा भिड़ी. चूंकि कोहरा था तो संभावना है कि वैन के ड्राइवर ने ट्रक को नहीं देख पाया होगा." 

पुलिस के मुताबिक इस वैन में दो परिवारों और इनके पड़ोस में रहने वाले लोग मां तारिणी के दर्शन करने के लिए बीती रात गुरुवार (30 नवंबर) को अपने घर से निकले थे. शुक्रवार (01 दिसंबर) की सुबह 5 बजे के आसपास ये दर्दनाक हादसा हो गया.  

ये भी पढ़ें: Delhi Metro News: लापरवाही ने ले ली जान, मेट्रो और प्लेटफॉर्म के बीच फंसे शख्स की कटकर मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी ने दी बधाई, लाल किले पर फहराएंगे तिरंगा
LIVE: स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी ने दी बधाई, लाल किले पर फहराएंगे तिरंगा
80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी देश को दी बधाई, CM योगी समेत बाकी नेताओं ने भी दी शुभकामनाएं
80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी देश को दी बधाई, CM योगी समेत बाकी नेताओं ने भी दी शुभकामनाएं
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget