एक्सप्लोरर

Coronavirus: ओड़िशा में एक दिन में संक्रमण के रिकॉर्ड 304 मामले सामने आए, दो की मौत

ओड़िशा में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के कुल 304 नए मामले सामने आए. इसके साथ ही यहां संक्रमितों की कुल संख्या पांच हज़ार के पार पहुंच गई है.

भुवनेश्वर: ओड़िशा में बीते 24 घंटे में जानलेवा कोरोना वायरस के 304 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या रविवार को बढ़कर 5,160 हो गई. इस खतरनाक वायरस से बीते एक दिन में राज्य में दो और लोगों की मौत हुई. इसके साथ ही यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 14 हो गई. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

अधिकारी ने बताया कि मरने वाले दोनों व्यक्ति पूर्व में अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त थे. उन्होंने आगे बताया कि पिछले एक दिन में राज्य में जो 304 मामले सामने आए हैं, उसमें से 272 केस पृथक-वास केंद्रों में मिले हैं, जहां राज्य में लौटने वाले प्रवासी कामगारों को ठहराया गया है. वहीं 32 अन्य मामले अलग- अलग स्थानों के हैं.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ओड़िशा में फिलहाल कोरोना के सिर्फ 1,310 एक्टिव केस हैं. वहीं 3,534 मरीज़ इस खतरनाक संक्रमण से ठीक हो चुके हैं.

देशभर में पिछले 24 घंटो में आए कोरोना के 15 हज़ार से अधिक मामले

भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है. देश में अब कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या चार लाख के पार चली गई है. पिछले 24 घंटे में यहां कोरोना के 15,413 नए मामले सामने आए हैं. वहीं बीते एक दिन में 306 लोगों की मौत हुई है. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, भारत में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 4,10,461 हो गई है, जिसमें 1,69,451 एक्टिव केस, 2,27,756 ठीक हुए मामले और 13,254 मौतें शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- 

कोराना वायरस के संक्रमण को देखते हुए सीएम योगी ने लिया बड़ा फैसला, इस साल नहीं होगी कांवड़ यात्रा

जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 154 नए मामले दर्ज, डेढ साल की बच्ची समेत एक ही परिवार के 3 लोग चपेट में आए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget