एक्सप्लोरर

Odisha Train Accident: ओडिशा में बड़ा रेल हादसा, कामाख्या एक्सप्रेस के 11 AC डिब्बे पटरी से उतरे

Kamakhya Train Derailed: ओडिशा के चौद्वार के पास कामाख्या एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए. बताया जा रहा है कि ट्रेन चौद्वार इलाके के मंगुली पैसेंजर हॉल्ट के पास डीरेल हुई है.

Kamakhya Express Derailed: ओडिशा में एक बार फिर बड़ा रेल हादसा हुआ है. यहां बेंगलुरु और असम के बीच चलने वाली कामाख्या एक्सप्रेस के 11 एसी के डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसके बाद यात्रियों के बीच हाहाकार मच गया. बताया जा रहा है कि ट्रेन चौद्वार इलाके के मंगुली पैसेंजर हॉल्ट के पास डीरेल हुई है. रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एनडीआरएफ और मेडिकल की टीमें भेज दी गई हैं. 

ओडिशा के कटक में चौद्वार के पास बेंगलुरु-कामाख्या सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन आज (30 मार्च) 11.54 बजे पटरी से उतर गई. ट्रेन के 11 एसी कोच पटरी से उतर गए, जिसके बाद नीलाचल एक्सप्रेस, धौली एक्सप्रेस, पुरुलिया एक्सप्रेस का रूट डायवर्ट कर दिया गया है. घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है. मेडिकल टीम, एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड कर्मचारी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं. यह सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं कि फंसे हुए यात्री सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य तक पहुंचें. 

 

रेलवे के अधिकारी ने क्या बताया?

ईस्ट कोस्ट रेलवे के सीपीआरओ अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि हमें कामाख्या एक्सप्रेस (15551) के कुछ डिब्बों के पटरी से उतरने की सूचना मिली है. उन्होंने कहा, 'अभी तक हमें जानकारी मिली है कि 11 एसी डिब्बे पटरी से उतरे हैं. कोई भी घायल नहीं हुआ है. सभी यात्री सुरक्षित हैं. जहां तक ​​हमें जानकारी मिली है, दुर्घटना राहत ट्रेन, आपातकालीन चिकित्सा उपकरण भेजे गए हैं.' 

 

सीपीआरओ ने बताया कि रेलवे के सीनियर अधिकारी भी जल्दी ही घटनास्थल पर पहुंचने वाले हैं. डीआरएम खुर्दा रोड, जीएम/ईसीओआर और सीनियर लेवल के अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही ये पता चलेगा कि आखिर ये घटना कैसे हुई. हमारी पहली प्राथमिकता मार्ग पर प्रतीक्षा कर रही ट्रेनों को डायवर्ट करना और बहाली का काम शुरू करना है.'

सीएम हिमंता बोले- रेलवे और ओडिशा सरकार के संपर्क में 

कामाख्या एक्सप्रेस के डीरेल होने की घटना पर असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, 'मुझे ओडिशा में 12551 कामाख्या एक्सप्रेस से जुड़ी घटना की जानकारी मिली है. असम सीएमओ ओडिशा सरकार और रेलवे के संपर्क में हैं. हम सभी प्रभावित लोगों से संपर्क करेंगे.'

(इनपुट- रजनीकांत)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
एशिया-अफ्रीका समेत 23 देशों की यात्रा पर लौटे अपापांग-अलांग, दोनों बाज में लगे उपग्रह टैग
एशिया-अफ्रीका समेत 23 देशों की यात्रा पर लौटे अपापांग-अलांग, दोनों बाज में लगे उपग्रह टैग

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिंदू खतरे में नहीं, बीजेपी...', जन आक्रोश मोर्चे पर भड़के आसिफ शेख
'हिंदू खतरे में नहीं, बीजेपी...', जन आक्रोश मोर्चे पर भड़के आसिफ शेख
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन
राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन
SUV की बिक्री में Tata की पकड़, Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
SUV की बिक्री में Tata की पकड़, Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
Embed widget