एक्सप्लोरर

यौन उत्पीड़न की शिकायत पर नहीं हुआ एक्शन, छात्रा ने कॉलेज कैंपस में किया आत्मदाह

यौन उत्पीड़न से हारकर शनिवार को ओडिशा की एक छात्रा ने खुद को आग के हवाले कर दिया. पुलिस ने बताया कि छात्रा ने एक शिक्षक के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी.

ओडिशा के बालासोर जिले के एक महाविद्यालय की छात्रा ने यौन उत्पीड़न से हारकर शनिवार (12 जुलाई, 2025) को कथित तौर पर शैक्षणिक संस्थान परिसर में खुद को आग लगा ली. इस घटना में छात्रा 90 प्रतिशत तक जल गई है, पुलिस ने यह जानकारी दी.

पुलिस ने बताया कि छात्रा ने एक शिक्षक के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी. उसने बताया कि छात्रा को बचाने का प्रयास करने वाला एक अन्य छात्र भी झुलस गया है और दोनों को जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया है. बाद में छात्रा को बेहतर इलाज के लिए भुवनेश्वर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स)रेफर कर दिया गया.

छात्रा ने मामले में कार्रवाई की रखी थी मांग 

पुलिस के मुताबिक, यह घटना शनिवार दोपहर तब हुई, जब पीड़ित छात्रा ने बालासोर स्थित फकीर मोहन (स्वायत्त) कॉलेज के प्राचार्य दिलीप घोष से मुलाकात की. उसने पहले एक शिक्षक, जो विभागाध्यक्ष भी हैं, के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी और मामले में कार्रवाई की मांग की थी.

अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता कॉलेज में एकीकृत बीएड पाठ्यक्रम के दूसरे वर्ष की छात्रा है. उसने शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एक हफ्ते तक कॉलेज परिसर में धरना भी दिया था.

30 जून को दर्ज कराई थी शिकायत

प्राचार्य दिलीप घोष ने कहा, ‘छात्रा मेरे पास आई थी और शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई चाहती थी. वह तनाव में दिख रही थी, इसलिए मैंने उसकी काउंसलिंग की. उसने 30 जून को शिकायत दर्ज कराई थी. अभी आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) की जांच चल रही है.’

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी शिक्षक को बालासोर शहर के सहदेवखुंटा पुलिस थाने में हिरासत में ले लिया है. उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक राज प्रसाद और एक वैज्ञानिक टीम मौके पर मामले की जांच कर रही है.

पीड़िता के दोस्तों ने दी ये जानकारी

इस बीच, अस्पताल का दौरा करने वाले बालासोर के विधायक मानस दत्ता ने कहा, ‘छात्रा की हालत गंभीर है. हमारी पहली प्राथमिकता उसकी जान बचाना है.’ पीड़िता के मित्रों के मुताबिक, विभागाध्यक्ष की ओर से कथित उत्पीड़न के कारण छात्रा पिछले कई दिनों से गंभीर मानसिक तनाव में थी. उसके दोस्तों ने बताया कि पीड़िता की पीड़ा तब और बढ़ गई, जब न तो कॉलेज प्रशासन और न ही पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कोई कार्रवाई की.

ये भी पढ़ें:- 7 किलो सोना, 62 किलो चांदी, 1 करोड़ से ज्यादा कैश... फर्जी कॉल सेंटर पर ED की छापेमारी में क्या-क्या मिला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Politics: तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget