एक्सप्लोरर

ऑड-ईवन योजना: एनजीटी ने दिल्ली सरकार की अर्जी खारिज की, दुपहिया वाहनों को छूट नहीं

नई दिल्ली: राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने ऑड-ईवन योजना में दुपहिया वाहनों को छूट देने के अनुरोध वाली आप सरकार की समीक्षा याचिका को खारिज कर दिया. एनजीटी ने कहा कि कि ऐसी छूट दिल्ली की वायु गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य को सफल नहीं होने देगी.

एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति स्वतंत्र कुमार के नेतृत्व वाली एक पीठ ने कहा, ‘‘यह हमारे समक्ष स्पष्ट है कि दिल्ली में 60 लाख से अधिक दुपहिया वाहन हैं. इनमें ऐसे दुपहिया वाहन भी शामिल हैं जो बहुत पुराने हैं.’’ पीठ ने कहा, ‘‘यह भी स्पष्ट है कि दुपहिया वाहनों से होने वाला उत्सर्जन प्रदूषण का एक प्रमुख स्रोत है. छूट से दिल्ली की वायु गुणवत्ता सुधारने का पूरा उद्देश्य विफल होगा.’’ योजना के तहत ऑड और ईवन नम्बर के गाड़ी एक दिन छोड़कर सड़क पर चलते हैं.

हरित अधिकरण ने इसके साथ ही दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) को निर्देश दिया कि वह सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत अपने बेड़े में और बसें शामिल करे और सार्वजनिक परिवहन तंत्र को मजबूत करे. पीठ ने इससे पहले प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से एक व्यावहारिक समाधान मांगा था.

अधिकरण ने बीते छह दिसम्बर को आप सरकार और पड़ोसी राज्यों को शहर में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए उनकी कार्ययोजना को लेकर आड़े हाथ लिया था. उन्हें समस्या से निपटने के लिए एक विस्तृत दस्तावेज दायर करने के लिए कहा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर पर अमेरिका के रुख में बड़ा बदलाव, जानें पहले US क्या रखता था सोच?
जम्मू-कश्मीर पर अमेरिका के रुख में बड़ा बदलाव, जानें पहले US क्या रखता था सोच?
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
‘क्या अमित शाह अब पटेल से भी बड़े हो गए...’, वंदे मातरम विवाद पर भड़के खेड़ा
‘क्या अमित शाह अब पटेल से भी बड़े हो गए...’, वंदे मातरम विवाद पर भड़के खेड़ा
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप

वीडियोज

Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!
Anjali Arora बनीं Mata Sita, Look सामने आते ही भड़का Internet, ‘Remove Her’ तक की मांग
Govinda-Sunita Divorce पर बड़ा Update! Sunita ने वापस लिया Divorce Case?
Amitabh Bachchan को मिली थी ‘बहुत लंबे हो’ की ताना, फिर ऐसे बने Bollywood के महानायक

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget