एक्सप्लोरर

दिल्ली: हीरा कारोबारी ने बैंक को लगाया 390 करोड़ का चूना, राहुल बोले- ये मोदी जी की 'जनधन लूट योजना'

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, इस कंपनी के डायरेक्टर दुबई में हैं. सीबीआई इन लोगों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करने जा रही है. सीबीआई ने इस मामले में दिल्ली के हीरा कारोबारी के खिलाफ केस दर्ज किया है.

नई दिल्ली: देश में पिछले कुछ दिनों में कई बैंक घोटाले सामने आए हैं. इस कड़ी में नीरव मोदी, मेहुल चोकसी और विक्रम कोठारी के बैंक घोटाले के बीच एक और घोटाला सामने आया है. दिल्ली में द्वारका दास सेठ इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड ने ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स को 390 करोड़ का चूना लगाया है. इस मामले में सीबीआई ने द्वारका दास सेठ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

इस नए घोटाले के सामने आने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर एक बार फिर हमला बोला है. राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी की जन धन लूट योजना के तहत एक और नया घोटाला हुआ है. उन्होंने ट्वीट किया, ''मोदी जी की 'जन धन लूट योजना' के तहत 390 करोड़ का एक और घोटाला...इसमें दिल्ली का ज्वेलर शामिल है...काम करने का तरीका नीरव मोदी की तरह ही, फेक एलओयू...जाहिर है, माल्या और नीरव की तरह, यह प्रमोटर भी गायब हो गया है.''

 

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, इस कंपनी के डायरेक्टर दुबई में हैं. सीबीआई इन लोगों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करने जा रही है. सीबीआई ने इस मामले में दिल्ली के हीरा कारोबारी के खिलाफ केस दर्ज किया है. केस द्वारका दास सेठ इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी के डायरेक्टरों सभ्य सेठ, रीता सेठ, कृष्ण कुमार सिंह, रवि सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है. कंपनी हीरे के कारोबार के बिजनेस में है.

साल 2007 से 2012 के बीच कंपनी ने ओबीसी से 389 करोड़ का कर्ज लिया था. गौर करने वाली बात ये है कि इस कंपनी को भी लेटर ऑफ अंडरटेकिंग यानी एलओयू के जरिए कर्ज दिए गए और वो कर्ज डूब गए. छह महीने पहले बैंक ने सीबीआई को शिकायत दी तब केस दर्ज हुआ.

कांग्रेस ने 390 करोड़ के इस घोटाले को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा है. लेकिन गौर करने वाली बात ये है कि जिस समय बैंक ने द्वारका दास सेठ को कर्ज दिया तब सरकार यूपीए की थी. फिर भी कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला मोदी पर निशाना साध रहे हैं. सुरजेवाला ने आरोप लगाया है कि ये नया घोटालेबाज भी भाग चुका है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाबरी विध्वंस के बाद बांग्लादेश में क्या हुआ? 'लज्जा' पर क्यों भड़कते हैं कट्टरपंथी
बाबरी विध्वंस के बाद बांग्लादेश में क्या हुआ? 'लज्जा' पर क्यों भड़कते हैं कट्टरपंथी
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget