एक्सप्लोरर

भारत ने बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का सफल परीक्षण किया, ज़द में चीन का हर इलाका

अग्नि-5 मिसाइल का वजन करीब 50 टन है और इसकी लंबाई करीब 17 मीटर है जबकि मोटाई करीब 2 मीटर है. ये करीब 1500 किलो के वॉर-हेड (बारूद) को ले जाने में सक्षम है.

श्रीहरिकोटा: भारत ने आज अपनी सबसे लंबी दूरी की मार करने वाली इंटरकोन्टिनेंटल बैलेस्टिक मिसाइल, अग्नि-5 (फाइव) का सफल परीक्षण किया. ये परीक्षण ओडिसा के अब्दुल कलाम द्वीप से किया गया. अग्नि-5 की रेंज पांच हजार किलोमीटर से ज्यादा है और ये परमाणु हथियार को ले जाने में भी सक्षम है.

सूत्रों की मानें तो आज के इस टेस्ट से अग्नि-5 स्ट्रटेजिक फोर्स कमान (एसएफसी) के जंगी बेड़े में शामिल होने के लिए तैयार है. अग्नि-5 आईसीबीएम का ये पांचवां परीक्षण था. सतह से सतह पर मार करने वाली इस मिसाइल का सबसे पहला टेस्ट वर्ष 2012 में हुआ था.

आज के सफल परीक्षण के लिए रक्षा मंत्री निर्मला ने DRDO के वैज्ञानिकों को बधाई दी. निर्मला सीतारमण के मुताबिक, आज सुबह नौ बजकर तरेप्पन मिनट (9.53) पर ये परीक्षण हुआ. रक्षा मंत्री के मुताबिक, पांच हजार किलोमीटर रेंज वाली मेड इन इंडिया मिसाइल को ओडिशा के अब्दुल कलाम द्वीप से टेस्ट किया गया था. मेक इन इंडिया-डिफेंस के लिए डीआरडीओ के वैज्ञानिकों को बधाई.

भारत पहले ही अग्नि-1,2,3 मिसाइल को ओपरेशनली तैनात कर चुका है. माना जाता है कि ये तीनों मिसाइल पाकिस्तान के तरफ से उठ रहे खतरों को ध्यान में रखकर तैयार की गई हैं. जबकि अग्नि-5 को खासतौर से चीन की तरफ से मिल रही चुनौतियों के लिए तैयार किया गया है. अग्नि-5 की पहुंच चीन के हर इलाके तक है.

अग्नि-5 मिसाइल का वजन करीब 50 टन है और इसकी लंबाई करीब 17 मीटर है जबकि मोटाई करीब 2 मीटर है. ये करीब 1500 किलो के वॉर-हेड (बारूद) को ले जाने में सक्षम है.

सामरिक महत्व की अग्नि सीरिज की मिसाइलों की जिम्मेदारी एसएफसी कमान के पास होती है. परमाणु हथियारों और आईसीबीएम मिसाइलों की जिम्मेदारी इसी कमान के हाथों में होती है. ये कमान साल 2003 में बनाई गई थी जिसमें तीनों सेनाओं यानि थलसेना, वायुसेना ऐर नौसेना के अधिकारी होते हैं और ये सीधे पीएम के नेतृत्व में काम करती है.

अग्नि-5 जैसे ही भारत को जंगी बेड़े में शामिल हो जायेगी, भारत उन चुनिंदा देशों की श्रेणी में शामिल हो जायेगा जिनके पास पांच हजार किलोमीटर रेंज की इंटरकोन्टिनेंटल बैलेस्टिक मिसाइल है. अभी इतनी लंबी दूरी की मिसाइल अमेरिका, रूस, चीन, ब्रिटेन और फ्रांस के पास हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: राष्ट्रपति भवन तक विपक्ष का मार्च, राहुल बोले- ज्ञानेश की बात नहीं, सरकार हो बर्खास्त
Live: राष्ट्रपति भवन तक विपक्ष का मार्च, राहुल बोले- ज्ञानेश की बात नहीं, सरकार हो बर्खास्त
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
इंडिया गठबंधन की बैठक में कांग्रेस बोली- दिल्ली में आपातकाल, बीजेपी पर भड़कीं ममता बनर्जी
इंडिया गठबंधन की बैठक में कांग्रेस बोली- दिल्ली में आपातकाल, बीजेपी पर भड़कीं ममता बनर्जी
By-Election Results 2026 Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Embed widget