एक्सप्लोरर

NSUI Protest in NTA Office: नीट को लेकर NSUI ने काटा बवाल, जड़ा एनटीए दफ्तर पर ताला, पुलिस ने भांजी लाठियां

NSUI Protest in NTA Office: एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने ओखला में एनटीए ऑफिस में घुसकर एनटीए को बंद करो के नारे लगाए. इस दौरान NSUI अध्यक्ष ने सीयूईटी में भी धांधली का आरोप लगाया.

NSUI Protest in NTA Office: कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के सदस्यों ने गुरुवार (27 जून 2024) को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के कार्यालय में घुसकर जमकर नारेबाजी की. एनटीए इन दिनों राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) की परीक्षा में कथित अनियमितताओं के आरोपों को लेकर विवादों में घिरी है. भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन किया किया, जहां पुलिस से उनकी भिड़ंत हो गई थी.

एनटीए के ऑफिस में लगाया ताला

एनएसयूआई के सदस्यों ने ओखला में एनडीए कार्यालय में घुसकर एनटीए को बंद करो के नारे लगाए. न्यूज एजेंसी एएनआई की ओर से शेयर किए गए वीडियो में एनएसयूआई अध्यक्ष वरुण चौधरी कहा, "जो काम भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को करना था. एनटीए पर ताला मारना था. जिस एनटीए ने धांधली की है, जिस एनटीए ने लाखों छात्रों का भविष्य खतरे में डाल दिया है. उस एनटीए पर हमारे एनएसयूआई के साथियों ने ताला मारा है. अगर एनटीए को बैन नहीं किया गया तो देश पूरे भर में एनटीए के ऑफिस पर ताले लगाए जाएंगे."

मोदी सरकार एनटीए को बचा रही-कांग्रेस

इस दौरान एनएसयूआई अध्यक्ष वरुण चौधरी ने सीयूईटी में भी धांधली का आरोप लगाया. इसे लेकर कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "देश में एक तरफ पेपर लीक हो रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ मोदी सरकार एनटीए को बचाने में लगी है. मोदी सरकार और एनटीए की ये नाकामी लाखों युवाओं का भविष्य तबाह कर रही है, उनका जीवन बर्बाद कर रही है. हम युवाओं को न्याय दिलाने के लिए लड़ते रहेंगे. तानाशाह सरकार को सच्चाई के आगे झुकना ही पड़ेगा.

एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जंतर-मंतर में प्रदर्शन के दौरान झड़प हुई. नीट मामले को लेकर यहां एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने लाठीचार्ज किया.

ये भी पढ़ें : Karnataka: सिद्धारमैया के सामने ही वोक्कलिगा संत ने कर दी शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग, मुख्यमंत्री ने तुरंत दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget