एक्सप्लोरर

NSA Conference on Afghanistan: अफगानिस्तान पर 10 नवंबर को अजीत डोभाल की बड़ी बैठक, इन देशों के NSA होंगे शामिल

NSA Conference on Afghanistan: 10 नवंबर को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल अफगानिस्तान पर बैठक की अध्यक्षता करेंगे. की बड़ी बैठक, इन देशों के NSA होंगे शामिल

NSA Conference on Afghanistan: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल के नेतृत्व में राजधानी दिल्ली में अफगानिस्तान को लेकर तमाम देशों के सुरक्षा सलाहकारों के साथ बुधवार यानी 10 नवंबर को अहम कॉन्फ्रेंस होगी. बड़ी बात ये कि इस कॉन्फ्रेंस में रूस और ईरान समेत सभी मध्य एशियाई देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शामिल होंगे.

सरकार के उच्च सूत्रों ने ABP News को बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ इस सम्मेलन में शामिल होने के अलावा सभी देशों के प्रतिनिधि प्रधानमंत्री मोदी से भी मिलेंगे. अफगानिस्तान पर इस खास सम्मेलन के अलावा अजीत डोभाल की अलग अलग देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के साथ द्विपक्षीय बैठक भी होगी. 10 नवंबर को होने वाली ये बैठक पूरे दिन चलेगी.

उच्च सूत्रों ने ABP News को बताया कि सम्मेलन में अफगानिस्तान में स्थिरता, तालिबान के सत्ता में आने के बाद उत्पन्न हुई सुरक्षा संबंधी चुनौतियों और अफगानिस्तान में व्यापक सरकार की गुंजाइश समेत सरकार को मान्यता जैसे मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. सूत्रों के मुताबिक़ भारत चाहता है कि अमेरिकी और नाटो फोर्स के निकलने के बाद अफगानिस्तान की समस्याओं का समाधान अफगानियों द्वारा ही होना चाहिए.

सरकार के उच्च सूत्रों का ये भी मानना है कि रूस और ईरान समेत सभी मध्य एशियाई देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के इस सम्मेलन में शामिल होने से ये भी स्पष्ट हो जाता है कि सभी देशों ये बात जानते भी हैं और मानते भी हैं कि अफगानिस्तान के संदर्भ में भारत की भूमिका बहुत अहम है और सभी देश भारत के साथ साझा रणनीति के तहत ही आगे बढ़ना चाहते हैं.

हालांकि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के न्योते को पाकिस्तान के सुरक्षा सलाहकार मोईद यूसुफ ने ठुकरा दिया था और भारत ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण भी करार दिया था. मगर सूत्रों के मुताबिक रूस और ईरान का इस सम्मेलन में हिस्सा लेना दिखाता है कि भले ही पाकिस्तानी एनएसए ने भारत को अफगानिस्तान में स्प्यालर कह कर न्यौता ठुकरा या हो मगर बाकी सभी देश बिना भारत को भरोसे में लिए कोई कदम नहीं उठाना चाहते. 

सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए अजीत डोभाल ने अपने चीनी समकक्ष को भी न्यौता भेजा था, मगर चीन की तरफ से फिलहाल अब तक शामिल होने या ना होने को लेकर कोई औपचारिक जवाब नहीं आया है. बैठक के बाद सभी देश अफगानिस्तान पर एक साझा बयान भी जारी कर सकते हैं. 

Iraq News: भारत ने इराक के प्रधानमंत्री मुस्तफा अल कदीमी पर हमले की निंदा की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती
ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह

Embed widget