एक्सप्लोरर

कश्मीर: घाटी के बाज़ारों में कोरोना की रैंडम टेस्टिंग, दुकानदारों से लेकर खरीदारों तक की हो रही जांच

रैपिड टेस्ट के ज़रिये किये जाने वाले इन टेस्ट में मौके पर ही लोगों को उनके कोरोना से संक्रमित होने या ना होने की रिपोर्ट दी जा रही है और साथ ही पॉजिटिव आने वालों को ज़रूरी निर्देश भी दिए जा रहे हैं.

श्रीनगर: कश्मीर घाटी में कोरोना के बढ़ते संक्रमण और संक्रमितों की संख्या से चिंतित प्रशासन ने अब घाटी में रैंडम मार्केट टेस्टिंग शुरू कर दी है. इस नए प्रयास के तहत बाजारों, दफ्तरों और मॉल में सरकारी विभाग की टीम पहुंच कर वहां, मौजूद लोगों की टेस्टिंग कर रही है.

पहले चरण में श्रीनगर के मुख्य बाज़ार लाल चौक में इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई जहां डॉक्टर और कोरोना टीम के साथ-साथ प्रशासन की तरफ से एक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में यह काम शुरू हुआ. श्रीनगर के सिटी मजिस्ट्रेट, फ़ैयाज़ अहमद बाबा, जो एक टीम के साथ खुद लाल चौक में थे, उनका कहना है कि अनलॉक के बाद कोरोना संक्रमण के मरीज़ों की संख्या बढ़ने लगी है, उससे निपटने के लिए यह नया अभियान शुरू किया गया है, जिसमें सभी मार्केट में दुकानदार, उनके कर्मचारियों और बाज़ार में आने वाले ग्राहकों की जांच होगी.

रैपिड टेस्ट के ज़रिये किये जाने वाले इन टेस्ट में मौके पर ही लोगों को उनके कोरोना से संक्रमित होने या ना होने की रिपोर्ट दी जा रही है और साथ ही पॉजिटिव आने वालों को ज़रूरी निर्देश भी दिए जा रहे हैं. दुकानदारों का कहना है कि इस टेस्टिंग से उनको काफी फायदा है.

लाल चौक में दुकान चला रहे इरफ़ान के अनुसार इस सरकारी कदम से उनको काफी प्रोत्साहन मिला है, क्योंकि ना सिर्फ वह खुद यह जान रहे हैं कि क्या वह संक्रमित हैं या नहीं और बल्कि लोगों को भी इस संक्रमण से बचने के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है.

वहीं, टेस्ट टीम के डॉक्टर, डॉ जाहिद के अनुसार आने वाले दिनों में श्रीनगर शहर के सभी बाजारों और दुकानों को इसी तरह से रैंडम टेस्टिंग के ज़रिये टारगेट किया जाएगा. जिससे तेज़ी से फैल रहे कोरोना संक्रमण को रोकने में मदद मिलेगी.

जम्मू कश्मीर में पिछले छह दिनों से लगातार एक हज़ार से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं और कुल संक्रमित मरीज़ों का आंकड़ा 50 हज़ार के करीब पहुंच चुका है. अब तक 806 लोगों की जान भी इस संक्रमण के चलते जा चुकी है.

इसीलिए आम लोग जहां एक तरफ सरकार के रैंडम टेस्टिंग की सराहना कर रहे हैं, वहीं इस कार्यक्रम को पूरे राज्य में चलाने की मांग कर रहे हैं. आसिफ खान नाम के श्रीनगर निवासी ने कहा कि यह काम बहुत जल्द शुरू हो जाना चाहिए था, लेकिन देर आए दुरुस्त आए.

ये भी पढ़ें:

रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी पर आया सुशांत सिंह की बहन का बयान, ट्वीट कर कही है ये बात 

Mirzapur 2 से लेकर Bigg Boss 14 तक, इस साल ये शो करेंगे दर्शकों का भरपूर मनोरंजन 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, कहा - 'कल पूरा भारत...'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, कहा - 'कल पूरा भारत...'
CJP Protest Live Updates: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
LIVE: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
'फायर-फायर...', फ्लाइट में अचानक दिखा धुआं, मची चीख-पुकार, सामने आया वीडियो
'फायर-फायर...', फ्लाइट में अचानक दिखा धुआं, मची चीख-पुकार, सामने आया वीडियो

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget