एक्सप्लोरर

Indian Navy: नौसेना के जहाज पर अब नियम के हिसाब से ही होगा सैल्यूट, बदली जा रही पुरानी प्रैक्टिस

Indian Navy Regulation: भारतीय नौसेना की कई पुरानी परंपराओं को बदलने के क्रम में सैल्यूट करने वाले नियम को लेकर एक नीति सभी कमांड को जारी की गई है.

Indian Navy Salute Regulation: भारतीय नौसेना में चली आ रहीं कई पुरानी परंपराओं में बदलाव किया जा रहा है और कई की समीक्षा की जा रही है. इसी कड़ी में एक परंपरा जहाज के गलियारे में महिलाओं को सैल्यूट करने को लेकर है, जिसे में बदलाव किया गया है. दरअसल, जहाज में एंट्री प्वाइंट पर कुछ कर्मचारी तैनात रहते हैं, जिन्हें गैंगवे स्टाफ (Gangway Staff) के रूप में जाना जाता है. गैंगवे स्टाफ जहाज पर आवाजाही के प्रबंधन के लिए होता है. जहाज में प्रवेश करने वाले रास्ते (गलियारे) से आने-जाने वाली महिलाओं को गैंगवे स्टाफ सैल्यूट करता है. इस स्टाफ में ड्यूटी ऑफिसर और नाविक भी शामिल होते हैं. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय नौसना के जहाज पर गैंगवे स्टाफ अब उन्हीं महिलाओं को सैल्यूट करेगा जो नेवी रेगुलेशन के मुताबिक इसकी हकदार हैं. नौसेना ने इस बारे में एक नीति जारी की है. इस नीति के पीछे तर्क दिया गया है कि यह नौसेना को और ज्यादा जेंडर न्यूट्रल बनाने की दिशा में उठाया गया एक कदम है. नेवी की पुरानी परंपराओं में अंग्रेजों के जमाने से चले आ रहे नियम भी शामिल हैं, जिनका वर्तमान समय में कोई काम नहीं रह गया है. उन्हें भी बदला जा रहा है. 

नेवी रेगुलेशन में दी गई है सैल्यूट करने की जानकारी

एक रिपोर्ट में नौसेना के सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि नेवी रेगुलेशन में यह पहले से बताया गया है कि जहाज पर आने-जाने वाले किन लोगों को सैल्यूट करना होता है. वहीं, इस बात का भी जिक्र है कि जहाज पर आने वाली कौन सी महिलाओं को गैंगवे स्टाफ सैल्यूट कर सकता है. 

सैल्यूट करने के बारे में नेवी नई नीति की कॉपी सभी कमांड्स को भेज दी गई है. नौसेना के एक अधिकारी ने बताया कि अलग-अलग देशों की नेवी के बारे में भी जानकारी जुटाई गई है कि क्या वहां महिलाओं को सैल्यूट करने का ऐसा कोई नियम है या नहीं. इस पर यह सामने आया है कि ज्यादातर नौसेनाओं में ऐसा कोई नियम नहीं है.

'नौसेना को और ज्यादा जेंडर न्यूट्रल बनाना है'

रिपोर्ट के मुताबिक, एक अधिकारी ने बताया कि महिलाएं लंबे समय से नौसेना में अधिकारी की भूमिका में हैं और अब वे नाविकों में भी शामिल हो रही हैं. सभी प्रकारी की ड्यूटी में उनकी तैनाती हो रही है और गैंगवे स्टाफ में भी वे शामिल की जा सकती हैं. सैल्यूट को लेकर पुरानी परंपरा को बदलने के पीछे का उद्देश्य नौसेना को और ज्यादा जेंडर न्यूट्रल बनाना है.

बता दें कि अग्निवीर के रूप में भी पहली बार नौसेना में महिलाएं शामिल हुई हैं. 340 अग्निवीर महिलाओं की ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है. इन महिलाओं का बैच इसी महीने 23 मार्च को आईएनएस चिल्का से पास आउट होगा.

यह भी पढ़ें- PMLA Rules: मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के नियमों में बदलाव, अब जज और सैन्य अधिकारी भी दायरे में, PEP नई कैटेगरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: जस्टिस वर्मा का जाना तय! इम्पीचमेंट या इस्तीफा होगा मंजूर? समझें वकीलों की जुबानी
जस्टिस वर्मा का जाना तय! इम्पीचमेंट या इस्तीफा होगा मंजूर? समझें वकीलों की जुबानी
'मैं RSS की भी रक्षा करूंगा, जब...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मैं RSS की भी रक्षा करूंगा, जब अभिव्यक्ति पर हमला होगा', राहुल गांधी का बड़ा बयान
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
'पीएम मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते', राहुल गांधी का बड़ा हमला
'पीएम मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते', राहुल गांधी का बड़ा हमला

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Living Room Home Tips: सोफे के नीचे बार-बार चला जाता है सामान? अपनाएं ये 4 आसान हैक्स
सोफे के नीचे बार-बार चला जाता है सामान? अपनाएं ये 4 आसान हैक्स
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
Embed widget