एक्सप्लोरर

BSF जवान के बाद अब CRPF के जवान ने सुविधाओं को लेकर उठाए सवाल

नई दिल्ली: बीएसएफ जवान तेज बहादुर ने खाने की शिकायत की थी. लेकिन इन दिनों सीआरपीएफ के एक जवान का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सीआरपीएफ जवान ने सेना और सीआरपीएफ को मिल रही सुविधाओं को लेकर सवाल उठाए हैं.

BSF जवान तेज बहादुर का नया आरोप- शिकायत वापस लेने के लिए बनाया जा रहा है दबाव

सुविधाओं पर सवाल उठाने वाले सीआरपीएफ के जवान का नाम जीत सिंह है. जीत सिंह कह रहे हैं, ‘’दोस्तों, मैं कांस्टेबल जीत सिंह. सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स का जवान हूं. मैं आप लोगों के जरिये हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री माननीय नरेंद्र मोदी तक एक संदेश पहुंचाना चाहता हूं.’’

सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स यानी सीआरपीएफ के जवान जीत सिंह ने दो मिनट इक्यावन सेकेंड के वीडियो के जरिए सेना और पैरामिलिट्री फोर्स में भेदभाव को लेकर सवाल उठाए हैं.

जीत की पहला सवाल

 ‘’दोस्तों आर्मी को पेंशन भी है. हमलोगों की पेंशन थी वो भी बंद हो गई. 20 साल बाद हम नौकरी छोड़कर जाएंगे तो क्या करेंगे?’’

जीत के आरोप का सच क्या है ?

2004 तक सीआरपीएफ में भी पेंशन की सुविधा थी, लेकिन 2004 के बाद भर्ती हुए जवानों और अफसरों को पेंशन नहीं मिलती है. सीआरपीएफ के जवानों के लिए कॉन्ट्रीब्यूटरी पेंशन की सुविधा है, जिसमें अपनी सैलरी का हिस्सा ही देना पड़ता है. रिटायर होने पर साठ फीसदी रकम मिल जाती है, जबकि बाकी 40 फीसदी रकम म्यूचुअल फंड में लगाया जाता है. जिसकी पेंशन मिलती है. वहीं, सेना में पेंशन के अलावा अब वन रैंक वन पेंशन की सुविधा भी मिलने लगी है. अब अर्धसैनिक बलों ने भी वन रैंक वन पेंशन की मांग उठाई है.

जीत का दूसरा, तीसरा और चौथा सवाल

एक्स सर्विसमैन कोटा क्या है ?

सेना से रिटायर जवानों को दोबारा काम करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार तमाम रियायतें मुहैया कराती हैं. कुछ पदों में आरक्षण, उम्र और डिग्री में छूट के अलावा पूर्व सैनिकों की निजी सुरक्षा एजेंसियों का रजिस्ट्रेशन भी सरकार कराती है. बिजनेस करने वाले पूर्व सैनिकों के लिए आर्थिक मदद भी दी जाती है.

कैंटीन सुविधा किसे मिलती है ?

सेना में कैंटीन का अलग डिपार्टमेंट है सीएसडी. इसमें सामान काफी सस्ता मिलता है. अर्धसैनिक बलों के भी कैंटीन होते हैं जिनकी संख्या कम है.

सेना के अस्पतालों में इलाज की ज्यादा सुविधाएं हैं, जो मुफ्त मिलती हैं. इसी तरह पैरामिलिट्री में भी मेडिकल विंग होता है और रीजनल-जोनल सेंटर में अस्पताल होते हैं. इसके अलावा सीजीएचएस यानी सेंट्रल गर्वमेंट हेल्थ सर्विस के कार्ड होल्डर को सरकारी या प्राइवेट अस्पतालों में रियायती दरों पर इलाज की सुविधा मिलती है. हालांकि सेना के जवानों जितनी सुविधा अर्धसैनिक बलों को नहीं मिलती.

सीआरपीएफ ने वायरल वीडियो पर दी सफाई

‘’ये सीआरपीएफ के जवान का वीडियो लगता है. ये वीडियो सोशल मीडिया में अक्टूबर 2016 में डाला गया. हम ये पता करने की कोशिश कर रहे हैं कि उसकी पोस्टिंग अभी कहां हैं.’’

मथुरा के रहने वाले जीत सिंह 2012 में सीआरपीएफ से जुड़े. एबीपी न्यूज ने जीत सिंह से बात की और ये जानना चाहा कि क्या उन पर भी वीडियो पोस्ट करने के बाद कोई दबाव डाला गया. जीत ने साफ कहा कि उनकी शिकायत अधिकारियों से नहीं सरकार से है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA Bloc March Live: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, राहुल बोले- ये लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई
LIVE: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, राहुल बोले- ये लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
'ये राम का विरोध करने वाले शिवजी की बारात...', राहुल गांधी पर शिवराज का पलटवार
'ये राम का विरोध करने वाले शिवजी की बारात...', राहुल गांधी पर शिवराज का पलटवार
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
इंडिया गठबंधन मार्च: चिराग पासवान का राहुल गांधी पर हमला, 'संविधान…'
इंडिया गठबंधन मार्च: चिराग पासवान का राहुल गांधी पर हमला, 'संविधान…'
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
Embed widget