एक्सप्लोरर

पृथ्वीराज ने नोटबंदी को अमेरिकी साजिश बताया, 'दबाव में लिया गया था फैसला'

चव्हाण ने नोटबंदी को एक साजिश बताते हुए इसके पीछे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का हाथ होने का आरोप लगाया है. च्वहाण के मुताबिक जब ओबामा भारत आए थे तब उन्होंने नोटबंदी का सुझाव सरकार को दिया.

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने नोटबंदी को लेकर मोदी सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है. पृथ्वीराज चव्हाण ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा पर भी आरोप लगाए हैं. चव्हाण का आरोप है कि ओबामा ने साजिश कर देश में नोटबंदी लागू करवाई.

पृथ्वीराज च्वाहाण ने नोटबिंदी को अमेरिकी साजिश बताते हुए कहा, ''मोबाइल पेमेंट कंपनी जिसको वहां पेमेंट सेक्टर कहा जाता है उन पर अमेरिका में कुछ कानून बने हैं, जिसमें उनको कमीशन मिलने का प्रावधान है वहीं से भारत ने नियम लिया है.''

पृथ्वीराज च्वहाण के मुताबिक, ''इस नियम को अमेरिका में टॉड फ्रैंक एक्ट के नाम से जाना जाता है. उसके अंदर एक डर्किन अमेंडमेंट हैं. जिसमें वहां पर क्रेडिट कार्ड कंपनियों का कमीशन करीब-करीब आधा कर दिया था. जिससे 10 अरब डॉलर का नुकसान अमेरिका में हुआ था. नए मार्केट की खोज में थे और भारत से नया कोई मार्केट था नहीं.''

नोटबंदी का 'साजिश' में ओबामा शामिल चव्हाण ने नोटबंदी को एक साजिश बताते हुए इसके पीछे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का हाथ होने का आरोप लगाया है. च्वहाण के मुताबिक जब ओबामा भारत आए थे तब उन्होंने नोटबंदी का सुझाव सरकार को दिया. पृथ्वीराज चव्हाण के मुताबिक भारत ने अमेरिका के कहने पर ही डिजिटल पेमेंट की ओर कदम बढ़ाया जिसके लिए नोटबंदी की जरूरत थी.

पृथ्वीराज च्वाहाण ने कहा, ''बराक ओबामा अमेरिका से जब भारत आए थे उन्होंने शुरूआत की और भारत से गुजारिश की कि आप डिजिटलाइजेशन की तरफ जाइए और एक संगठन है, जो क्रेडिट कार्ड कंपनियों का संगठन है, भारत उनसी सदस्यता ले ले.''

अब क्या मांग कर रहे हैं पृथ्वीराज च्वहाण? पृथ्वीराज च्वहाण अब नोटबंदी को लेकर पूरे मामले की जांच संस्दीय समिति से कराए जाने की मांग कर रहे हैं. पृथ्वीराज च्वहाण ने कहा, ''क्रेडिट कार्ड की तरफ जाना या पेटीएम या मोबाइल पेमेंट की तरफ जाना उसके लिए नोट गायब करने पड़ेंगे जो उसका उद्देश्य था. इसीलिए हम संसदीय समिति से इसकी जांच की मांग कर रहे हैं.''

नोटबंदी पर सरकार और आरबीआई क्या कहते हैं? पिछले साल 8 नवंबर को 500 और हजार रुपये का नोटबंद करने का एलान हुआ था. सरकार ने नोटबंदी को कालेधन के खिलाफ अहम कदम बताया था. नोटबंदी के नौ महीने बाद आरबीआई ने जो आंकड़े जारी किए उसके मुताबिक 30 जून तक कुल मिलाकर 15 लाख 28 हज़ार करोड़ रुपये के पांच सौ और हज़ार रूपए के पुराने नोट वापस आए. जबकि बंद हुए कुल नोटों की संख्या 15 लाख 44 हज़ार करोड़ थी, यानी सिर्फ 16 हज़ार करोड़ रूपए ही वापस नहीं आए, हालांकि इसमें सहकारी बैंकों में और नेपाल में जमा कराए गए नोट शामिल नहीं थे.

सरकार अभी भी नोटबंदी तो सफल कदम बता रही है. इसके पीछे कि सरकार का तर्क है कि नोटबंदी के बाद करीब 2 लाख फर्जी कंपनियां पकड़ में आयीं, नगद लेन देन कम हुआ और डिजिटल ट्रांजैक्शन में इज़ाफा हुआ और 56 लाख नए करदाता जुड़े.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA Bloc March Live: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च, एक ही बस से निकले राहुल-प्रियंका
LIVE: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च, एक ही बस से निकले राहुल-प्रियंका
Explained: थिएटर के मंच से लेकर राजनीति के रण तक, फौजी पिता की बेटी और Gen-Z की आवाज, जानिए नेहा बोरा कौन
Explained: थिएटर के मंच से लेकर राजनीति के रण तक, फौजी पिता की बेटी और Gen-Z की आवाज, जानिए नेहा बोरा कौन
यूपी पुलिस की सुप्रीम कोर्ट ने की तारीफ, खेत में मेडिकल कॉलेज पर एक्शन, एडवाइजरी होगी जारी
यूपी पुलिस की सुप्रीम कोर्ट ने की तारीफ, खेत में मेडिकल कॉलेज पर एक्शन, एडवाइजरी होगी जारी
SC ने कहा, 'बिहार SIR के दौरान नए फॉर्म-6 पर कोई फैसला नहीं दिया'
SC ने कहा, 'बिहार SIR के दौरान नए फॉर्म-6 पर कोई फैसला नहीं दिया'

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget