एक्सप्लोरर

ED Inquiries on Chief Ministers: हेमंत सोरेन आखिरी नहीं...अभी इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों पर भी है ED की नजर, कभी भी लिया जा सकता है एक्शन

ED vs Opposition: कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर ED ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया है. अभी भी कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के खिलाफ ED की जांच चल रही है.

ED Inquiries on Chief Ministers: झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन ने राज्य के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया और उसके तुरंत बाद प्रवर्तन निदेशालय ने उनको गिरफ्तार कर लिया. सोरेन को कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया है. वो विपक्षी इंडिया गठबंधन के मजबूत सहयोगियों में से एक थे. हालांकि वो अकेले मुख्यमंत्री नहीं हैं, जो ED की जांच की जद में हैं. हेमंत सोरेन के अलावा भी कई राज्यों के मुख्यमंत्री हैं, जिनके खिलाफ केंद्रीय एजेंसियां जांच कर रही हैं. इनमें दिल्ली से केरल तक के मुख्यमंत्रियों के नाम शामिल हैं.

CM अरविंद केजरीवाल को ED भेज चुकी है पांच समन 

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखियाा अरविंद केजरीवाल केंद्रीय एजेंसी ED की जांच के दायरे में हैं. जांच को लेकर पूछताछ के लिए ED उन्हें अब तक 5 समन भेज चुकी है, जिसमें वो पेश नहीं हुए हैं. बीच-बीच में केजरीवाल की गिरफ्तारी की अफवाहें भी उड़ती रही हैं. दरअसल अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दिल्ली शराब नीति मामले में ED जांच कर रही है.

CM विजयन-CM जगनमोहन की भी ED कर रही जांच

केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन के खिलाफ भी ED मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही है. CPIM नेता के खिलाफ 1995 के एक मामले में ED प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत पड़ताल कर रही है. वहीं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और YSRCP प्रमुख वाई एस जगनमोहन रेड्डी भी ED की जांच के दायरे में हैं. उनके खिलाफ भारती सीमेंट्स के आर्थिक मामलों को लेकर ED की जांच चल रही है. 

पहली बार मुख्यमंत्री बने रेवंत रेड्डी भी ED की लिस्ट में

तेलंगाना में हाल ही में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी है और रेवंत रेड्डी पहली बार सूबे के मुख्यमंत्री बने हैं. वो भी एक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की जांच के जद में हैं. कांग्रेस के ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ भी मनी लॉन्ड्रिंग के तीन अलग-अलग मामलों में ED की जांच चल रही है. कांग्रेस के ही कद्दावर नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ भी अलग-अलग मामलों में जांच चल रही है.  

कांग्रेस का आरोप, BJP कर रही ED का गलत इस्तेमाल

विपक्षी दलों के नेताओं के खिलाफ ED की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार केंद्र की सत्ता में काबिज बीजेपी पर हमला बोल रही है. कांग्रेस पार्टी का आरोप हैकि बीजेपी केंद्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्षी दलों के खिलाफ कर रही है. कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी का कहना है, 'ED, CBI, IT आदि अब सरकारी एजेंसियां नहीं रहीं, अब यह भाजपा की ‘विपक्ष मिटाओ सेल’ बन चुकी हैं. खुद भ्रष्टाचार में डूबी भाजपा सत्ता की सनक में लोकतंत्र को तबाह करने का अभियान चला रही है.'

ED की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हेमंत सोरेन, याचिका पर SC ने विशेष पीठ का किया गठन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
राम मंदिर चढ़ावा चोरी : स्वतंत्र जांच की मांग, 17 अगस्त को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी : स्वतंत्र जांच की मांग, 17 अगस्त को सुनवाई
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
Embed widget