एक्सप्लोरर

CBI ने रेलवे के चीफ इंजीनियर को किया गिरफ्तार, जानें क्या हैं आरोप

Northeast Frontier Railways: सीबीआई ने बताया की छापेमारी के दौरान चीफ इंजीनियर के ठिकाने से 2 करोड़ 13 लाख रुपए की नकदी के साथ नोएडा में 3 आवासीय फ्लैटों की बाबत दस्तावेज भी मिले

Bribery case: रिश्वतखोरी के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने रेलवे के एक मुख्य अभियंता इलेक्ट्रिकल वीके उपाध्याय को गिरफ्तार किया है. इसके पहले सीबीआई ने इस मामले में नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे मालेगाव गुवाहाटी में तैनात उप प्रमुख इलेक्ट्रिकल अभियंता रंजीत कुमार तथा दो अन्य को गिरफ्तार किया था. इन लोगों के यहां छापेमारी के दौरान लगभग सवा दो करोड़ रुपए की नकदी व अनेक बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं.

सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी के मुताबिक

सीबीआई की शाखा ने 15 लाख रुपए की रिश्वत लेनदेन के मामले में नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे गुवाहाटी में तैनात उप प्रमुख इलेक्ट्रिकल अभियंता रंजीत कुमार एक निजी कंपनी के निदेशक चिंतन जैन और उसके कर्मचारी नीरज कुमार को गिरफ्तार किया था. जांच के दौरान पता चला कि रिश्वतखोरी की इस मामले में प्रमुख इलेक्ट्रिकल अभियंता वी के उपाध्याय की भी भूमिका है. आरंभिक जांच के बाद सीबीआई ने वीके उपाध्याय को भी गिरफ्तार कर लिया.

सीबीआई के मुताबिक जब इन लोगों के यहां छापेमारी की गई तो प्रमुख अभियंता के ठिकाने से दो करोड़ 13 लाख रुपए की नकदी के साथ नोएडा में 3 आवासीय फ्लैटों की बाबत दस्तावेज भी मिले. इसके अलावा उप प्रमुख अभियंता के ठिकाने से 6 लाख रुपए की नकदी के साथ 6 फ्लैट के दस्तावेज मिले.

यह फ्लैट उप प्रमुख इलेक्ट्रिकल अभियंता के परिजनों के नाम बताए जाते हैं. ध्यान रहे कि यह मामला सीबीआई ने उस जानकारी के आधार पर दर्ज किया था जिसमें बताया गया था कि निजी कंपनी के निदेशक को उप प्रमुख विद्युत अभियंता ने अपने पद पर रहने के दौरान अवैध लाभ पहुंचाया था और बदले में अवैध लाभ प्राप्त किया था.

जब यह अभियंता ट्रांसफर होकर गुवाहाटी चला गया तो उसने वहां से भी उक्त कंपनी के निदेशक से कहा कि यदि वह भविष्य में भी अवैध लाभ प्राप्त करता रहना चाहता है तो उसे दो करोड़ रुपए की रकम देनी होगी .आरोप के मुताबिक उक्त कंपनी के निदेशक ने यह पेशकश स्वीकार कर ली और किस्तों में पैसा उप प्रमुख अभियंता के पास पहुंचाया जाने लगा.

ऐसे ही 15 लाख रुपए की किस्त के दौरान सीबीआई ने रिश्वत दे रहे और रिश्वत ले रहे दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया. जांच के दौरान अब इस मामले में प्रमुख इलेक्ट्रिकल अभियंता का नाम आने और गिरफ्तारी हो जाने के बाद रेलवे में हड़कंप मचा हुआ है. ध्यान रहे कि इसके पहले भी गुवाहाटी में तैनात रेलवे के एक अति वरिष्ठ अधिकारी को रिश्वत लेने में गिरफ्तार किया गया था मामले की जांच जारी है.

UP Election 2022: यूपी में कितनी आसान है सीएम योगी की राह? क्या 'BM' वोट हासिल करना बनेगी बड़ी चुनौती?

Modi Cabinet Decision: भारत में बनेंगे सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले बोर्ड जैसे उपकरण, मोदी कैबिनेट ने 76 हज़ार करोड़ की योजना को दी मंजूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं अजिंक्य शिंदे? अभिजीत दीपके की हिरासत के बाद सौंपी गई CJP प्रोटेस्ट की कमान
कौन हैं अजिंक्य शिंदे? अभिजीत दीपके की हिरासत के बाद सौंपी गई CJP प्रोटेस्ट की कमान
Delhi CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस में दिल्ली पुलिस का एक्शन, 1700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में
LIVE: जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस में दिल्ली पुलिस का एक्शन, 1700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट को लेकर CJP का बड़ा ऐलान - 'अगर पुलिस रोके तो...'
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट को लेकर CJP का बड़ा ऐलान - 'अगर पुलिस रोके तो...'
बस स्टैंड पर प्रदर्शन कर रहीं ममता बनर्जी को पुलिस ने हिरासत में लिया, मुंह पर चिपकाया हैंडीप्लास्ट
बस स्टैंड पर प्रदर्शन कर रहीं ममता बनर्जी को पुलिस ने हिरासत में लिया, मुंह पर चिपकाया हैंडीप्लास्ट

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
CJP प्रोटेस्ट: 'अब उन्हें तय करना है कि...', अभिजीत दीपके से ऐसा क्यों बोली दिल्ली पुलिस?
CJP प्रोटेस्ट: 'अब उन्हें तय करना है कि...', अभिजीत दीपके से ऐसा क्यों बोली दिल्ली पुलिस?
जिम्बाब्वे ने भारत दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर को पहला मैच
जिम्बाब्वे ने भारत दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर को पहला मैच
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
Embed widget