एक्सप्लोरर

राजधानी समेत आधा देश भयंकर सर्दी की चपेट में, दिल्ली समेत छह राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी

दिल्ली समेत उत्तर भारत के 6 राज्यों में सर्दी के कारण रेड अलर्ट जारी कर दिया है. सर्दी और कोहरे के कारण दिल्ली में चार उड़ानों को दिल्ली हवाईअड्डे से अन्य स्थानों की ओर मोड़ना पड़ा.

नई दिल्ली: पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर लगातार जारी है, राजधानी दिल्ली समेत आस पास के कई राज्यों में इस वक्त कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री दर्ज किया गया है. मौसम विभाग ने दिल्ली समेत उत्तर भारत के 6 राज्यों में सर्दी के कारण रेड अलर्ट जारी कर दिया है. दिल्ली में सुबह सबुह अपनी दुकान खोलने वाले लोगों को केवल अलाव का ही सहारा है. लोग हाथ ताप कर ठंड से खुद का बचाव करने की कोशिश कर रहें हैं.

मौसम विज्ञान विभाग ने आज के लिए पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए ‘रेड कोडेड’ चेतावनी जारी की है और मध्य प्रदेश के लिए पीले (ऐंबर) रंग की चेतावनी जारी की है. रेड कोडेड चेतावनी तब जारी की जाती है जब मौसम की परिस्थतियां चरम होती हैं. दिल्ली के कुछ क्षेत्रों में शनिवार को तापमान दो डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया और लोधी रोड वेधशाला में यह 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 1901 के बाद से यह दूसरा सबसे ठंडा दिसंबर दर्ज होने की राह पर है.

दिल्ली में चार उड़ानों को दिल्ली हवाईअड्डे से अन्य स्थानों की ओर मोड़ना पड़ा. हवाईअड्डा के एक अधिकारी ने कहा कि पायलटों ने सीएटी- 3बी स्थिति में संचालन किया जिसका अर्थ है कि रनवे दृश्यता रेंज (आरवीआर) 50 से 175 मीटर के बीच रही. रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि खराब दृश्यता के चलते हावड़ा...नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस सहित 24 ट्रेनें दो से पांच घंटे विलंब से चलीं.

जम्मू कश्मीर और लद्दाख के कई हिस्से भी ठंड की चपेट में रहे जहां जलापूर्ति लाइनें और श्रीनगर स्थित प्रसिद्ध डल झील के हिस्से जम गए. शहर में मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई क्योंकि पारा शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. यह इससे पहले की रात में शून्य से 5.6 डिग्री नीचे था.

पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में कुफरी, मनाली, सोलन में पारा जमाव बिंदु से नीचे दर्ज किया गया. राज्य में दिन का सबसे कम तापमान केलांग में शून्य से 11.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. 31 दिसंबर से दो जनवरी के बीच मध्यम ऊंचाई और ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है.

राजस्थान में सीकर जिले में फतेहपुर में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया जहां यह शनिवार को शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. सीकर और माउंट आबू में तापमान क्रमश: शून्य से नीचे एक डिग्री सेल्सियस और शून्य से नीचे 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि जयपुर में अगले 24 घंटे तक शीतलहर जारी रहने की उम्मीद है.

गांधीनगर में न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 10 और 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, अहमदाबाद में न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 10.2 और 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सूरत में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस और 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 साल की जेल, 10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक पर कड़ी सजा वाले बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी
10 साल की जेल, 10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक पर कड़ी सजा वाले बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी
दोस्तों, परिवार के लोगों को राजस्थान पुलिस ने किया फोन, तो भड़के सीजेपी के आशुतोष रांका, बोले- मुझसे ही पूछ लो...
दोस्तों-परिवार के लोगों को राजस्थान पुलिस ने किया फोन, भड़के CJP के आशुतोष रांका- 'मुझसे ही पूछ लो...'
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पायलट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पायलट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा

वीडियोज

Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP Jantar Mantar Protest Live: राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुआ पैलेट गन से हमला, आंखों की रोशनी चली गई
Live: राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुआ पैलेट गन से हमला, आंखों की रोशनी चली गई
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
'सीखना होगा हुनर बच्चों से, चांद को धरती पे ही ले आए' प्रदर्शनकारी युवाओं की तारीफ कर क्या बोले शशि थरूर
'सीखना होगा हुनर बच्चों से, चांद को धरती पे ही ले आए' प्रदर्शनकारी युवाओं की तारीफ कर क्या बोले शशि थरूर
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
Embed widget