एक्सप्लोरर

उत्तर पूर्वी दिल्ली शांत, हिंसा प्रभावित इलाकों में भारी सुरक्षा बल तैनात, अफवाह फैलाने के आरोप में 24 गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस के कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव ने कहा कि अब स्थिति शांतिपूर्ण है. उन्होंने कहा कि उत्तर पूर्वी दिल्ली हिंसा के मामले में 300 से ज्यादा केस दर्ज किए जा चुके हैं.

नई दिल्ली: उत्तर पूर्वी दिल्ली के दंगा प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बलों की भारी तैनाती के बीच इलाके में हालात फिलहाल शांत है. वहीं रविवार को दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में फैली हिंसा की अफवाहों पर पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की और कुल 24 लोगों को गिरफ्तार किया. उत्तर पूर्वी दिल्ली के किसी भी इलाके से हिंसा की कोई सूचना नहीं है. जाफराबाद, मौजपुर, बाबरपुर, चांद बाग, शिव विहार, भजनपुरा, यमुना विहार और मुस्तफाबाद में बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती है.

दिल्ली पुलिस के कमिश्रर एसएन श्रीवास्तव ने कहा कि स्थिति शांतिपूर्ण है. हम दिल्ली के नागरिकों को बताना चाहते हैं कि जब भी उन्हें दंगों / गड़बड़ी की अपुष्ट रिपोर्ट मिलती है तो केंद्रीय पुलिस नियंत्रण कक्ष से ऐसी रिपोर्ट्स को जरूर वेरीफाई करें. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तर पूर्वी दिल्ली हिंसा मामले में हमने 300 से ज्यादा केस दर्ज किए हैं.

दिल्ली हिंसा में मरने वालों की संख्या 47 हो गई है. हिंसा प्रभावित इलाके में सोमवार को कई विद्यार्थियों ने बोर्ड का इम्तिहान दिया. सीबीएसई ने रविवार को कहा था कि उत्तर पूर्वी दिल्ली के हिंसा प्रभावित हिस्सों में बोर्ड परीक्षाओं को टालने से छात्रों के मेडिकल और इंजीनियरिंग जैसे पेशेवर पाठ्यक्रमों में दाखिला सुरक्षित करने के अवसर प्रभावित होंगे. बहरहाल, सीबीएसई ने कहा कि वह उन छात्रों के लिए फिर से परीक्षा लेने को तैयार है जो हिंसा के कारण डेट शीट के मुताबिक इम्तिहान नहीं दे सके.

उत्तर पूर्वी दिल्ली शांत, हिंसा प्रभावित इलाकों में भारी सुरक्षा बल तैनात, अफवाह फैलाने के आरोप में 24 गिरफ्तार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से अपील की है कि वे जरूरतमंदों का ब्यौरा मुहैया कराएं ताकि सरकारी एजेंसियां तेजी से प्रतिक्रिया दे सकें. उन्होंने कहा, “ हम जरूरतमंद लोगों के लिए मदद सुनिश्चित करने के लिए 24/7 काम कर रहे हैं. अगर आप ऐसे किसी शख्स को जानते हैं कि जिसे सहायता की जरूरत है तो हम तक पहुंचने के लिए ‘हैशटैग दिल्ली रिलीफ’ का इस्तेमाल करें. कृपया सटीक पता/संपर्क विवरण दें ताकि हम उन तक पहुंच सकें. हम सुनिश्चित करेंगे कि हमारी एजेंसियां तेजी से प्रतिक्रिया दें.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
India Bloc Mock Parliament Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव
Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
कांग्रेस के 1 नवंबर के प्रदर्शन में क्या शामिल होगी CJP? खरगे ने दिया जवाब
कांग्रेस के 1 नवंबर के प्रदर्शन में क्या शामिल होगी CJP? खरगे ने दिया जवाब

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget