एक्सप्लोरर

लॉकडाउन की वजह से काम नहीं मिलने से परेशान हैं नोएडा के मज़दूर, पढ़ें ग्राउंड रिपोर्ट

ज्यादातर प्रवासी मजदूर यूपी और बिहार के हैं. यह लोग कई सालों से दिल्ली में रह रहे हैं. लॉकडाउन के बाद इनकी स्थिति बेहद खराब हो गई है.

यूपी: नोएडा के ममूरा गांव में सैंकड़ों की तादाद में प्रवासी मजदूर रहते हैं, जो दिनभर दिहाड़ी मजदूरी कर दो वक्त की रोटी अपने और अपने परिवार के लिए जुटाते थे. लॉकडाउन के बाद से ही काम बिल्कुल बंद है और लोगों के घरों में खाना बनना भी मुश्किल हो रहा है. ऐसे में इन लोगों की स्थिति बेहद ही खराब हो गई है.

एबीपी न्यूज़ की टीम जब ममूरा गांव पुहंची तो देखा कि लोग बड़ी संख्या में बाहर निकले हुए हैं. जब उनसे पूछा गया कि लॉकडाउन में बाहर क्यों हैं? तो उन्होंने कहा कि किसी ने बताया था कहीं काम मिल जाएगा. इसीलिए सुबह-सुबह घर से निकले थे, लेकिन काम नहीं मिला, कहीं काम नहीं है.

ज्यादातर प्रवासी मजदूर यूपी और बिहार के हैं. यह लोग कई सालों से दिल्ली में रह रहे हैं. लॉकडाउन के बाद इनकी स्थिति बेहद खराब हो गई है. ये प्रवासी मज़दूर कहीं और जा भी नहीं सकते और यहां इन्हें खाना तक नहीं मिल पा रहा है.

लॉकडाउन का एलान होते ही लोगों ने खाना और सुविधाएं न मिलने के कारण अपने घर जाना शुरू कर दिया था. सरकार की तरफ से जो खाना और राशन की चीज़ें दी जा रही हैं, वो इन तक नहीं पहुंची हैं. नोएडा के ममूरा गांव में प्रवासी श्रमिकों की बस्ती है. ये लोग सालों से यहां दिहाड़ी मजदूरी करते हैं. सुविधाएं न मिलने के कारण पलायन का विचार इन लोगों के दिलों में भी है.

इलाके में रहने वाले बिहार के मोहम्मद तारिक़ ने कहा, "हमारा बहुत बुरा हाल है. मैं एक्सपोर्ट कंपनी में काम करता था. ठेकेदार के अंडर काम करता था. पैसों की किल्लत है. 2 दिन से पानी बेच रहा हूं. हेल्पलाइन पर फोन कर मदद मांगी, लेकिन वहां से भी कोई मदद नहीं मिली. लोगों से भी मदद मांगी. कहीं से मदद नहीं मिली."

तारिक़ ने हाथ जोड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया, "मुझे घर भेज दीजिए, छोटे बच्चे हैं मेरे. मेरी वाइफ बिहार में रहती है. उसको दवाई के लिए पैसों की जरूरत है. ठेकेदार को पैसे के लिए फोन कर रहे हैं. वो फोन नहीं उठाता है. मोदी जी से निवेदन है या तो हमें सुविधा दे दीजिए या हमें घर भेज दीजिए. मैं मुस्लिम हूं. इसलिए भी लोग बहुत टिप्पणियां कर रहे हैं. इससे बहुत डर लग रहा है. पानी बेच रहे थे, तो लोग हमसे हमारी गली में पानी नहीं ले रहे हैं. इसमें हमारी क्या गलती है. हमने क्या किया है."

इसी बस्ती की शीला, जो बिहार की रहने वाली हैं उन्होंने बताया, "जो सबकी स्थिति, वही हमारी है. एक आदमी काम करने वाला है. वह भी कंपनी ने पूरा पैसा नहीं दिया. छोटे-छोटे बच्चे हैं. उनको लेकर कहां जाएंगे. हम तो मोदी जी के आदेश का पालन, नमक पानी पीकर भी कर रहे हैं."

सभी मजदूरों ने अपनी सबसे बड़ी परेशानी खाने और राशन की कमी को बताया. इन लोगों तक कोई भी मूलभूत सुविधा नहीं पुहंच रही है, जिसकी वजह से इन लोगों की स्तिथि दिन ब दिन खराब होती जा रही है और पलायन का विचार मन में आ रहा है.

Lockdown: दिल्ली में मजदूरों के खाने-पीने की क्या व्यवस्था है, इस रिपोर्ट में देखिए

ये भी पढ़ें: SC में सरकार ने कहा- नर्सों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर बनेगा, किसानों को खेती में दिक्कत नहीं होने देंगे  जानें- कौन है विनय दुबे जिसने बांद्रा में अफवाह फैलाकर हजारों की भीड़ को किया था गुमराह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया
ट्रेन में तेज आवाज में फोन पर बात की तो लगेगा 1000 रु. जुर्माना, रेलवे की चेतावनी
ट्रेन में तेज आवाज में फोन पर बात की तो लगेगा 1000 रु. जुर्माना, रेलवे की चेतावनी

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget