एक्सप्लोरर

नोएडा प्राधिकरण घोटाला: CBI ने तीन आरोप पत्र गाजियाबाद की विशेष अदालत के सामने पेश किए

इन तीन चार्जशीट में 36 लोगों को आरोपी बनाया गया है. इसमें प्राधिकरण के पूर्व मुख्य अभियंता का नाम भी शामिल है. आरोप है कि ऐसी कंपनियों को ठेके दिए गए जिनके पास कोई अनुभव नहीं था.

नई दिल्ली: नोएडा प्राधिकरण घोटाले मामले में सीबीआई ने तीन आरोपपत्र गाजियाबाद की विशेष अदालत के सामने पेश किए. इन तीन आरोप पत्रों में कुल 36 लोगों को आरोपी बनाया गया है और इन तीनों आरोपपत्रो में नोएडा प्राधिकरण के पूर्व मुख्य अभियंता यादव सिंह का नाम शामिल है. सीबीआई का आरोप है कि प्राधिकरण अधिकारियों की मिलीभगत से ऐसी कंपनियों को ठेके दिए गए जिनके पास काम करने का कोई अनुभव नहीं था. आरोप है कि इस मिलीभगत के चलते नोएडा प्राधिकरण को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ.

सीबीआई प्रवक्ता आरके गौड़ के मुताबिक इन तीनों आरोपियों में चार नाम ऐसे हैं जो तीनों आरोप पत्रो में शामिल हैं. ये नाम पूर्व मुख्य अभियंता यादव सिंह, प्रोजेक्ट इंजीनियर धर्मेंद्र, प्रोजेक्ट इंजीनियर विमल कुमार मांगलिक और गुल इंजीनियर कंपनी के मालिक जावेद अहमद के हैं.

सीबीआई ने अपने आरोपपत्र में कहा है कि यह प्राइवेट कंपनियां इन ठेकों के लायक नहीं थी और टेंडर नियमों के मुताबिक कंपनियों के कार्य अनुभव की जो अवधि दी गई थी वह भी इन कंपनियों के पास नहीं थी. इसके अलावा इन कंपनियों ने अपने सामानों के जो रेट प्राधिकरण को बताएं वह मार्केट में आसानी से मिल रहे सामानों के रेट के मुकाबले कहीं ज्यादा थे. लेकिन इन सबके बावजूद नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया और निजी कंपनियों द्वारा दिए गए ऊंचे दामों को भी जायज ठहराया.

यह भी आरोप है कि इस मामले में मुख्य अभियंता यादव सिंह और गुल इंजीनियर कंपनी के मालिक जावेद अहमद के बीच बड़े मधुर रिश्ते थे और यादव सिंह और उनके परिजनों को जावेद अहमद की तरफ से गिफ्ट भी दिए जाते थे. सीबीआई के मुताबिक यादव सिंह को इन मामलों में अलग से गिरफ्तार किया गया था और वह अभी भी न्यायिक हिरासत में जेल में हैं.

सीबीआई के पहले आरोप पत्र के मुताबिक नोएडा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की मिलीभगत से नोएडा में भूमिगत केबल के माध्यम से फीडर लाइन बिछाने से संबंधित तीन ठेके निजी कंपनियों को दिए गए. इसमें फ्लाईओवर के विद्युतीकरण कार्य और अन्य काम भी शामिल था. इस मामले में सीबीआई का मानना है कि नोएडा प्राधिकरण को ₹50 लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ पहले आरोप पत्र में कुल 13 तत्कालीन अधिकारियों को आरोपी बनाया गया है.

दूसरे आरोपपत्र में दूसरा आरोपपत्र साल 2008 नवमी विद्युत लाइनों की शिफ्टिंग और 33 बटा 11 केवी लाइन की शिफ्टिंग से संबंधित दो ठेकों को निजी कंपनियों को सौंपे जाने से संबंधित हैं. आरोप है कि इस मामले में भी प्राधिकरण को नुकसान पहुंचा दूसरे आरोपपत्र में सीबीआई ने कुल 12 अधिकारियों को आरोपी बनाया है.

सीबीआई ने अपना तीसरा आरोप पत्र 11kv भूमिगत फीडर के 7 नंबर के निर्माण और 33kv ओवरहेड लाइन के काम से संबंधित 2 ठेकों को निजी कंपनियों को दिए जाने के मामले में दायर किया है. इस मामले में सीबीआई का आरोप है कि अधिकारियों की मिलीभगत के चलते नोएडा प्राधिकरण को ₹72 लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ. प्राधिकरण ने निजी कंपनियों को यह ठेका साल 2010-  11 में दिया था. सीबीआई ने इस मामले में 17 जनवरी 2018 को मुकदमे दर्ज किए थे. यह मुकदमा पूर्व मुख्य अभियंता यादव सिंह की पहले से चल रही जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर दर्ज किए गए थे.

भारत-चीन के बीच सीमा पर डिसइंगेजमेंट शुरू, तीन प्वाइंट से दोनों देशों के सैनिक ढाई से तीन किलोमीटर पीछे हटे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रंगारेड्डी में छह लोगों की जान लेने वाले हत्यारे राजकुमार ने कर ली आत्महत्या, पुलिस ने शव किया बरामद
रंगारेड्डी में छह लोगों की जान लेने वाले हत्यारे राजकुमार ने कर ली आत्महत्या, पुलिस ने शव किया बरामद
शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा और नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा, नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
बंगाल नाव हादसे में 9 मछुआरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख का ऐलान
बंगाल नाव हादसे में 9 मछुआरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख का ऐलान

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget