एक्सप्लोरर

राफेल सौदे में कोई घोटाला नहीं हुआ: रक्षा मंत्री

रक्षा मंत्री ने कांग्रेस का नाम लिए बगैर कहा कि भारत जिस कीमत पर लड़ाकू विमान खरीद रहा है और कुछ और देश जिस कीमत पर इसके लिए मोल-भाव कर रहे हैं, उनकी गलत तुलना की गई.

नयी दिल्ली: रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि फ्रांस के साथ हुए राफेल लड़ाकू विमानों के सौदे में कोई घोटाला नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि इससे जुड़े आरोप राजनीति से प्रेरित हैं. रक्षा मंत्री ने कांग्रेस का नाम लिए बगैर कहा कि भारत जिस कीमत पर लड़ाकू विमान खरीद रहा है और कुछ और देश जिस कीमत पर इसके लिए मोल-भाव कर रहे हैं, उनकी गलत तुलना की गई.

उन्होंने राफेल सौदे में घोटाला होने के आरोपों पर एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि वो आश्वस्त करती हैं कि राफेल में कोई घोटाला नहीं हुआ. हम इस बारे में बहुत साफ हैं. एनडीए (नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस) सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर निर्मला रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के साथ प्रेस के सवालों के जवाब दे रही थीं. यह पूछे जाने पर कि क्या वो भरोसा दिला सकती हैं कि राफेल सौदे में एक रुपये का भी भ्रष्टाचार नहीं हुआ, उन्होंने कहा , ‘‘बिल्कुल ’’.

उन्होंने आरोपों को ‘प्रेरित हमला’ बताया. मंत्री ने यह भी कहा कि पिछले चार साल में रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा है. आपको बता दें कि भारत ने 58,000 करेड़ रुपये की लागत से 36 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए सितंबर 2016 में फ्रांस के साथ एक अंतर सरकारी समझौते पर हस्ताक्षर किया था. इन लड़ाकू विमानों की आपूर्ति सितंबर 2019 से होने की उम्मीद है.

कांग्रेस ने इन विमानों की कीमत सहित सौदे के बारे में कई सवाल खड़े किए हैं. विपक्षी पार्टी ने सरकार पर राजकोष को नुकसान पहुंचाते हुए राष्ट्रीय हित और सुरक्षा से समझौता करने का आरोप लगाया है. कांग्रेस उपकरणों और हथियारों की कीमत सहित सौदे का ब्योरा मांग रही है. पार्टी का दावा है कि उसके शासन के तहत जिस सौदे के लिए मोल भाव किया गया था वह मोदी सरकार द्वारा किए गए सौदे से काफी सस्ता था.

सरकार सौदे के बारे में संसद में कीमत का ब्योरा देने से इंकार कर रही है. इसके लिए वो 2008 के भारत-फ्रांस समझौते के गोपनीयता प्रावधानों का हवाला दे रही हैं. बताते चलें कि यूपीए सरकार ने 126 लड़ाकू विमानों के लिए 10.2 अरब डॉलर का मोल भाव किया था. लेकिन यह सौदा नहीं हो पाया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20: X पर भिड़े केजरीवाल-अमित मालवीय, 'माहौल ठंडा होते ही...'
E20: X पर भिड़े केजरीवाल-अमित मालवीय, 'माहौल ठंडा होते ही...'
Parliament Monsoon Session LIVE: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
Monsoon Session 2026: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
तरुण तेजपाल किस केस में दोषी करार? कौन-कौन से आरोप
तरुण तेजपाल किस केस में दोषी करार? कौन-कौन से आरोप
अभिषेक बनर्जी के निजी सचिव को राहत, सुप्रीम ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
अभिषेक बनर्जी के निजी सचिव को राहत, सुप्रीम ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
दीपिका पादुकोण के मैटरनिटी ब्रेक से नहीं रुकेगी Raaka की शूटिंग, जानें मेकर्स का मास्टर प्लान
दीपिका पादुकोण के मैटरनिटी ब्रेक से नहीं रुकेगी Raaka की शूटिंग, जानें मेकर्स का मास्टर प्लान
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget