एक्सप्लोरर

नए मोटर व्हीकल एक्ट पर बोले नितिन गडकरी, कहा-जान से बढ़कर नहीं कोई भी जुर्माना

नितिन गडकरी ने कहा कि नए कानून में भ्रष्टाचार की संभावना नही है. अब हर बड़े शहर में तकनीक की मदद से चालान काटे जा रहे हैं. साथ ही कहा कि अच्छा है कि लोगों में डर बने क्योंकि पहले न लोगों में ट्रैफिक नियमों को लेकर सम्मान था और न ही डर.

नई दिल्लीः नए मोटर व्हीकल एक्ट में भारी जुर्माने को लेकर हाय तौबा मचाने वालों को सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने करारा जवाब दिया है. नितिन गडकरी ने कहा कि कोई भी जुर्माना जान की कीमत से ज़्यादा नहीं हो सकता है. एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में नितिन गडकरी ने कहा कि जल्द ही नया मोटर व्हीकल एक्ट पूरे देश में सभी राज्य लागू कर देंगे.

मोटर व्हीकल एक्ट पर भारी जुर्माने को लेकर सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि कोई भी जुर्माना किसी की जान से बढ़ कर नहीं हो सकता है. सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि हर साल देशभर में लाखों लोग लापरवाही से वाहन चलाने वालों और सड़क पर कानून का पालन नहीं करने वालों की लापरवाही की वजह से अपनी जान गंवा बैठते हैं. नए कानून में भारी जुर्माने की व्यवस्था इसलिए की गई है ताकि लोगों में भारी जुर्माने और कानून का डर रहे. इससे ना केवल सड़क पर दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों की तादाद में कमी आएगी बल्कि सड़क पर सभी नियम और कानून से चलेंगे. नितिन गडकरी ने खास बातचीत में कहा कि दुनिया भर के देशों में भारत के वर्तमान मोटर व्हीकल एक्ट से भी ज्यादा कड़े कानून है.

कई राज्यो के नया कानून लागू करने से इनकार करने के सवाल पर नितिन गडकरी ने कहा कि जब इस मोटर व्हीकल एक्ट का ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा था उस वक्त सभी राज्यों के परिवहन मंत्रियों से सलाह मशवरा कर इस एक्ट का ड्राफ्ट तैयार किया गया. नितिन गडकरी ने कहा कि सभी राज्यों से मोटर व्हीकल एक्ट पर स्टेटस रिपोर्ट मांगी थी, सभी राज्यो ने कहा कि नए मोटर व्हीकल एक्ट को वे लागू करेगें और नये मोटर व्हीकल एक्ट का साथ देने का और उसे लागू करने का आश्वासन सभी राज्यों ने दिया है.

नितिन गडकरी ने कहा कि नए कानून का अगर लोगों में डर है तो अच्छा है, डर होना चाहिए. अब तक लोगों में ना तो ट्रैफिक नियमों के प्रति सम्मान था और ना डर था. बिना डर के अगर लोग कानून का पालन कर रहे होते तो ऐसी नौबत ही नहीं आती. आज अगर डर से लोग ट्रैफिक नियमों को लेकर ज़िम्मेदारी से वाहन चला रहे हैं तो ये अच्छी बात है. इससे हज़ारों लाखो लोगों की जान बचेगी, देश के होनहार लड़के लड़कियों की जान बचेगी.

नितिन गडकरी ने कहा कि नए कानून में करप्शन की संभावना नही है. तकनीक की मदद से चालान काटे जा रहे हैं. अब हर बड़े शहरों में टेक्नोलॉजी है, करप्शन का स्कोप बहुत कम है. नए मोटर व्हीकल एक्ट में भारी जुर्माने के बाद लोग यह भी सवाल उठा रहे थे कि सरकार भारी जुर्माने का कानून बनाने से पहले देश में बेहतरीन सड़कों का जाल बिछाए और बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर बनाए. इस पर नितिन गडकरी ने कहा कि हमने इंफ्रास्ट्रक्चर बनाया है और आगे भी अच्छी सड़क बनाएंगे, लोगों को बेहतर सुविधाएं देंगे इसके लिए सरकार युद्ध स्तर पर काम कर रही है.

गुड़गांव में एक ट्रैक्टर का 56000 रुपये का चालान काटने और उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर में 1 औरत का 45000 रुपये का चालान काटने के सवाल पर नितिन गडकरी ने कहा ड्राइविंग लाइसेंस प्रदूषण प्रमाण पत्र और अन्य अनियमितताएं होने की वजह से यह चालान काटे गए होंगे. अब अगर वह कानून का पालन करें और इन सभी बातों का ध्यान रखेंगे तो जुर्माना देना ही नहीं होगा. कुल मिलाकर नए मोटर व्हीकल एक्ट की जुर्माने की राशि को लेकर सरकार पुर्नविचार के मूड में बिल्कुल भी नहीं हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
छात्र प्रदर्शन मामलों में SC का आदेश, अगली सुनवाई तक गिरफ्तारी पर रोक
छात्र प्रदर्शन मामलों में SC का आदेश, अगली सुनवाई तक गिरफ्तारी पर रोक
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
पेपर लीक रोकने में ये बिल कितना कारगर? मंजूरी के बाद बदलेंगे ये नियम
पेपर लीक रोकने में ये बिल कितना कारगर? मंजूरी के बाद बदलेंगे ये नियम

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget