एक्सप्लोरर

राम रहीम के उत्तराधिकारी को लेकर अटकलों का बाजार गर्म, डेरा ने किसी भी पहल से किया इंकार

गुरमीत राम रहीम को 23 सितंबर 1990 को 23 साल की उम्र में डेरा सच्चा सौदा का तीसरा प्रमुख नियुक्त किया गया था.

चंडीगढ़: सीबीआई की स्पेशल कोर्ट से मुजरिम करार दिए गए डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह का उत्तराधिकारी कौन होगा, इस बात पर अटकलों का बाजार गर्म रहा. इसको लेकर उसके बेटे जसमीत, गोद ली हुई बेटी हनीप्रीत और डेरा की अध्यक्ष विपासना इंसां के नामों की चर्चा चलती रही.

हालांकि डेरा सूत्रों ने कहा कि डेरा प्रबंधन की ओर से अबतक ऐसी कोई पहल नहीं की गई है. फिलहाल डेरा की प्राथमिकता स्पेशल सीबीआई कोर्ट की तरफ से सोमवार को सुनाई गई सजा के खिलाफ हाई कोर्ट में अपील करना है. पचास साल के गुरमीत राम रहीम सिंह को दो साध्वियों के साथ बलात्कार करने के जुर्म में 20 साल की सजा सुनाई गई है.

जसमीत की उम्र 30 साल के आसपास है. उसकी शादी पंजाब के पूर्व कांग्रेस विधायक हरमिंदर सिंह जस्सी की बेटी से हुई है. यदि जसमीत को राम रहीम का उत्तराधिकारी नियुक्त किया जाता है तो यह डेरा की उस परंपरा से हटना होगा जिसमें किसी भी उस व्यक्ति को डेरा प्रमुख नहीं बनाया जाता है जो इस संप्रदाय के वर्तमान प्रमुख के परिवार से संबंधित हो. हनीप्रीत इंसां को भी डेरा के संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा है.

विपासना इंसां डेरा सच्चा सौदा की अध्यक्ष हैं और डेरा प्रबंधन में शीर्ष पद पर हैं. डेरा प्रबंधन कृषि, समाज कल्याण, फैक्ट्रियों, शैक्षणिक संस्थानों जैसे कई गतिविधियां संभालता है. जब डेरा प्रमुख को दोषी ठहराये जाने पर पंचकूला और सिरसा में हिंसा फैली थी तब विपासना ने ही वीडियो संदेश के जरिए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की थी.

जब विपासना से पूछा गया तब उन्होंने कहा कि नए डेरा प्रमुख नियुक्त करने की कोई पहल नहीं है. उन्होंने कहा , ‘‘उत्तराधिकार की कोई पहल नहीं हो रही. अनुयायियों को गुरुजी पर पूरा विश्वास है.’’ उन्होंने कहा कि फिलहाल डेरा के सभी शिक्षण संस्थान और फैक्ट्रियां बंद कर दी गई हैं.

गुरमीत राम रहीम को 23 सितंबर 1990 को 23 साल की उम्र में डेरा सच्चा सौदा का तीसरा प्रमुख नियुक्त किया गया था. इस संप्रदाय की स्थापना 29 अप्रैल 1948 को सिरसा में मस्ताना महाराज ने मानवता के उत्थान और सुंदर दुनिया के लिए लोगों के बीच आध्यात्मिक जागरुकता फैलाने के लिए की थी. मस्ताना महाराज मूलत: बलूचिस्तान के थे.

साल 1960 में मस्ताना महाराज ने डेरा की जिम्मेदारी अपने उत्तराधिकारी शाह सतनाम सिंह को सौंपी थी. डेरा अपना लाखों अनुयायी होने का दावा करता है. वह शिक्षण संस्थान, अस्पताल, कृषि, विनिर्माण गतिविधियां चलाता है. उसके प्रशासन, राजनीति, युवा फेडरेशन, समाज कल्याण, मेडिकल, शैक्षणिक और आईटी जैसी कई शाखाएं हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘साझा चुनौतियों के समाधान सामूहिक प्रयास से ही संभव’, BRICS ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर्स की बैठक में क्या बोले नितिन गडकरी?
‘साझा चुनौतियों के समाधान सामूहिक प्रयास से ही संभव’, BRICS देशों की बैठक में बोले नितिन गडकरी?
थार से आए बदमाश, गाड़ी से बांधकर ATM मशीन को निकाला बाहर, फिल्मी स्टाइल में कैश लेकर हुए रफूचक्कर
थार से आए बदमाश, गाड़ी से बांधकर ATM मशीन को निकाला बाहर, फिल्मी स्टाइल में कैश लेकर हुए रफूचक्कर
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'भारत तय करेगा समंदर की दिशा', महेंद्र गिरी युद्धपोत के इंडियन नेवी में शामिल होने पर राजनाथ सिंह ने भरी हुंकार
'भारत तय करेगा समंदर की दिशा', महेंद्र गिरी युद्धपोत के नेवी में शामिल होने पर राजनाथ की हुंकार

वीडियोज

Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget