एक्सप्लोरर

प्रतिबंध के बावजूद हरिद्वार आने वाले कांवड़ियों को किया जाएगा क्वॉरंटीन, प्रशासन वसूलेगा पूरा खर्च

सावन के महीने के साथ ही कांवड़ यात्रा की शुरुआत होती है लेकिन इस साल हरिद्वार में कांवड़ यात्रा पर रोक लगाई गई है.हरिद्वार के जिलाधिकारी ने कहा है कि उल्लंघन करने वाले कांवड़िए से क्वारंटीन का खर्च वसूला जाएगा.

हरिद्वारः इस वर्ष स्थगित कांवड़ यात्रा के बावजूद अगर कोई कांवडिया हरिद्वार गंगाजल भरने के उददेश्य से आता है, तो उसे अनिवार्य रूप से 14 दिन के लिए संस्थागत क्वॉरंटीन में रखा जायेगा. कुछ ही दिनों में शुरू हो रहे सावन के महीने की शुरुआत के साथ ही कांवड़ यात्रा भी शुरू होती है. देश में बीते कुछ दिनों से लगातार कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी आई है.

हरियाणा और यूपी के अधिकारियों के साथ बैठक में फैसला

हरिद्वार के जिलाधिकारी सी रविशंकर ने बुधवार 1 जुलाई को मीडिया से बात करते हुए बताया कि यह निर्णय बुधवार को ही उत्तर प्रदेश और हरियाणा के पड़ोसी जिलों के जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ समन्वय बैठक में लिया गया. उन्होंने कहा कि यह बैठक प्रतिबंध का कड़ाई से पालन करने के लिए रणनीति तैयार करने के लिए आयोजित की गई थी.

सावन के महीने में पवित्र गंगा जल लेने के लिए बड़ी संख्या में कांवडिया हरिद्वार आते हैं, लेकिन इस वर्ष कोरोना महामारी के मददेनजर इसे रद्द कर दिया गया है.

उल्लंघन करने वाले से ही वसूला जाएगा खर्च

जिलाधिकारी ने कहा कि इस संबंध में कोई भी रियायत नहीं दी जाएगी और यदि कोई भी श्रद्धालु कांवड़ यात्रा और गंगाजल भरने के उद्देश्य से हरिद्वार में पकड़ा जाता है तो जिला प्रशासन द्वारा उसको अनिवार्य रूप से 14 दिन के लिए संस्थागत क्वॉरंटीन में रखा जायेगा और इस पर आने वाला खर्च भी पूरी तरह उस व्यक्ति से ही वसूला जायेगा.

उत्तराखंड में कोरोना से संक्रमण के मामले 2881 तक पहुंच गए हैं, जिनमें से 41 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि राज्य में सक्रिय केसों की संख्या कम हुई है और अभी सिर्फ 600 से कुछ ज्यादा लोग संक्रमित हैं.

ये भी पढ़ें आज देश में 6 लाख के पार जा सकती है कोरोना संक्रमितों की संख्या, 1 जून से सामने आए 3,94, 958 मामले UGC Guideline Live Updates: अब तक नहीं आई है UGC की गाइडलाइन, UP की यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों की परीक्षाओं पर फैसला आज संभव
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
टल गई NEET पेपर लीक केस की पहली फास्ट ट्रैक सुनवाई, जानें क्यों
टल गई NEET पेपर लीक केस की पहली फास्ट ट्रैक सुनवाई, जानें क्यों
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 

Embed widget