एक्सप्लोरर

क्या रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त के कार्यालय से डेटा हुआ हैक? सरकार ने बताई सच्चाई

Ministry of Home Affairs: गृह मंत्रालय ने कहा कि जनगणना डेटा की सुरक्षा और संरक्षा के लिए भारत में बहुस्तरीय सुरक्षा दृष्टिकोण है

Cyber attack india: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भारत के रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त (Census Commissioner) के कार्यालय के डेटा सेंटर या इसके डिजास्टर रिकवरी साइट्स में किसी भी साइबर हमले (cyber attack) या डेटा हैकिंग की घटना से इनकार किया है. गृह मंत्रालय की ओर से आज लोकसभा में कहा गया कि, जनगणना डेटा की सुरक्षा और संरक्षा के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा दृष्टिकोण अपनाया गया है. मंत्रालय की ओर से कहा गया कि, रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त के कार्यालय के डेटा सेंटर या इसके डिजास्टर रिकवरी साइट्स में कोई साइबर हमला या डेटा हैकिंग की घटना नहीं हुई है.

लोकसभा में दिया सवाल का जवाब

आज लोकसभा में एक सवाल के जवाब में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि जनसंख्या के डेटा की सुरक्षा एवं संरक्षा के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा पद्धति अपनाई गई है. डेटा एकत्र करने वाले डिवाइस पर ट्रांसमिशन के दौरान और सर्वर या स्टोरेज में डेटा एन्क्रिप्टेड होते हैं.

नित्यानंद राय ने बताया कि डेटा सेंटरों को सुरक्षित बनाने के लिए राष्ट्रीय विवेचित सूचना अवसंरचना संरक्षण केंद्र (NCI IPC) और भारतीय कंप्यूटर आपात प्रतिक्रिया दल (सर्ट-इन) की सलाह को लागू किया गया है.

जनगणना फिलहाल स्थगित

उन्होंने बताया कि, नई जनगणना करवाने की सरकार की मंशा को 28 मार्च, 2019 को भारत के राजपत्र में अधिसूचित किया गया था. उन्होंने कहा- कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण, जनगणना 2021 और संबंधित फील्ड गतिविधियों को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया. 

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने ये भी बताया कि जनगणना 2011 के आंकड़ों के आधार पर देश और राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के संबंध में वर्ष 2011-2036 के जनसंख्या अनुमान राष्ट्रीय जनसंख्या आयोग, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा प्रकाशित की गई जनसंख्या अनुमानों पर तकनीकी समूह की रिपोर्ट में उपलब्ध हैं.

गौरतलब है कि, देश में साइबर हमले होने की घटनाएं बढ़ गई हैं. खासतौर से एम्स के सर्वर हैकिंग के बाद सरकार सभी संस्थाओं की सुरक्षा को पुख्ता करने में जुटी है.

No cyber attack or data hacking incident has been observed in the Data Centre or its Disaster Recovery Sites of the Office of Registrar General & Census Commissioner, India. Multiple Layered Security approach has been adopted for security & safety of Census data: MoS Home in LS pic.twitter.com/8HwUTmYuoQ

— ANI (@ANI) December 20, 2022

ये भी पढ़ें- हरियाणा में धर्मांतरण पर रोक से जुड़े कानून को राज्यपाल ने दी मंजूरी, अब 'लालच' देकर की शादी तो हो सकती है इतनी सख्त सजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
तेलंगाना: ट्रेनी डिप्टी तहसीलदार का घर में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
तेलंगाना: ट्रेनी डिप्टी तहसीलदार का घर में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget