एक्सप्लोरर

अविश्वास प्रस्ताव पर कौन दिखा किसके साथ? टीआरएस, बीजेडी और शिवसेना ने किया बहिष्कार

विपक्ष दल हार के बहाने ही सही अविश्वास प्रस्ताव पर यह देखना चाहती थी कि उसकी एकजुटता कहां ठहरती है. वहीं सत्तापक्ष भी 2019 लोकसभा चुनाव से पहले यह जानना चाहती थी कि उसके सहयोगियों का उसपर कितना विश्वास अब भी बना हुआ है.

नई दिल्ली: 2019 लोकसभा चुनाव से करीब एक साल पहले संसद में मोदी सरकार को अविश्वास प्रस्ताव का सामना करना पड़ा. विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव 126 के मुकाबले 325 मतों से गिर गया. इसपर कल देर रात तक चर्चा होती रही. वहीं उसके बाद करीब साढ़े 11 बजे वोटिंग कराई गई. मत-विभाजन में 451 सदस्यों ने हिस्सा लिया जिसमें अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 126 वोट पड़े जबकि विरोध में 325 मत पड़े.

संख्याबल पर गौर करें तो अविश्वास प्रस्ताव पर विपक्ष दलों को हार मिलेगी यह पहले से मालूम था. दरअसल, विपक्ष दल हार के बहाने ही सही अविश्वास प्रस्ताव पर यह देखना चाहती थी कि उसकी एकजुटता कहां ठहरती है. वहीं सत्तापक्ष भी 2019 लोकसभा चुनाव से पहले यह जानना चाहती थी कि उसके सहयोगियों का उसपर कितना विश्वास अब भी बना हुआ है.

विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में सिर्फ 126 मत मिला. लेकिन विपक्ष में अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में स्पष्ट रूप से खड़े दलों के सांसदों की कुल संख्या 141 थी. यानि विपक्ष को 15 सांसदों का वोट नहीं मिला. 141 सांसदों में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) के 64, टीएमसी के 34, टीडीपी के 16, वामदलों के 10, समाजवादी पार्टी के सात, आम आदमी पार्टी के चार, एआईयूडीएफ के तीन, आरएलडी के एक, लोकदल के दो शामिल हैं.

अविश्वास प्रस्ताव पर कौन दिखा किसके साथ? टीआरएस, बीजेडी और शिवसेना ने किया बहिष्कार

सत्तापक्ष वहीं सत्तापक्ष को 325 वोट मिले. बीजेपी ने दावा किया कि पहले से खिलाफ रही तमिलनाडु में सत्तारूढ़ एआईएडीएमके (37) ने अविश्वास प्रस्ताव के विरोध में वोट किया. संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार ने कहा, ‘‘जैसा कि मैंने आपको बताया , हमें एनडीए के बाहर के दलों का भी समर्थन मिला. अन्नाद्रमुक ने हमारा समर्थन किया.'' बीजेडी, टीआरएस और शिवसेना ने सदन का बहिष्कार किया. लोकसभा में बीजेडी के 19, टीआरएस के 11 और शिवसेना के 18 सांसद हैं. शिवसेना ने एनडीए में होने के बावजूद वोटिंग का बहिष्कार किया.

हली अग्निपरीक्षा में पीएम मोदी पास: विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव गिरा, सरकार को मिले 325 वोट

आपको बता दें कि एनडीए में शामिल सांसदों की संख्या 313 हैं. जिसमें से अगर शिवसेना के 18 सांसदों को हटा दिया जाए तो 295 सांसद बचते हैं. वहीं सरकार के पक्ष में 325 वोट पड़े. दरअसल, 37 सीटों वाली एआईएडीएमके ने सरकार के पक्ष में वोट किया. अगर इन वोटों को जोर दिया जाए तो यह आंकड़ा 332 पर पहुंच जाता है. इससे साफ है कि एनडीए के पक्ष वाले कई सांसदों ने भी वोटिंग से दूरी बनाई.

राफेल, बेरोजगारी और डोकलाम, राहुल के सभी आरोपों का पीएम मोदी ने एक-एक करके ऐसे दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद में डीलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी एमके स्टालिन की DMK? सर्वदलीय बैठक की इनसाइड स्टोरी
संसद में डीलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी एमके स्टालिन की DMK? सर्वदलीय बैठक की इनसाइड स्टोरी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने का राहुल गांधी ने किया विरोध, ममता बनर्जी के सांसद बोले- 'जब अन्ना हजारे...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने का राहुल गांधी ने किया विरोध, ममता बनर्जी के सांसद बोले- 'जब अन्ना हजारे...'
Rajouri Flood: जम्मू-कश्मीर में बाढ़ संकट, एक्शन में अमित शाह, LG और CM उमर अब्दुल्ला को किया फोन
जम्मू-कश्मीर में बाढ़ संकट, एक्शन में अमित शाह, LG और CM उमर अब्दुल्ला को किया फोन
TMC के बागी सांसदों को सर्वदलीय बैठक में बुलाने पर भड़का विपक्ष, पहले किया वॉकआउट, फिर हुआ शामिल
TMC के बागी सांसदों को सर्वदलीय बैठक में बुलाने पर भड़का विपक्ष, पहले किया वॉकआउट, फिर हुआ शामिल

वीडियोज

Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget