एक्सप्लोरर

नीतीश के करीबी लालू की 'बेनामी संपत्ति' के खिलाफ कागजात उपलब्ध करा रहे हैं: बीजेपी

पटना: बिहार में सत्ताधारी महागठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू प्रसाद के परिवार पर विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता सुशील कुमार मोदी जमीन और मिट्टी घोटाले का आरोप लगाते रहे हैं. वहीं, अब बीजेपी ने दावा किया है कि इस मामले पर उक्त सभी कथित बेनामी संपत्ति के कागजात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी की तरफ से ही उपलब्ध कराए जा रहे हैं. बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता और पूर्व मंत्री प्रेम कुमार ने गुरुवार को कहा, "वर्तमान समय में हमारी पार्टी सरकार में नहीं है, इस कारण हम लोगों की पहुंच भी सरकारी फाइलों तक नहीं है. लालू की संपत्ति का खुलासा करने के लिए जद (यू) के लोग ही हमारी मदद कर रहे हैं."

प्रेम कुमार ने हालांकि यह भी कहा कि कुछ मीडिया के लोगों की तरफ से भी कागज उपलब्ध कराए गए हैं. उन्होंने दावा किया कि नीतीश के करीबी के अलावा राजद के भी कई नेता हैं, जो लालू की बेनामी संपत्ति का सबूत उपलब्ध करा रहे हैं. उन्होंने कहा, "विपक्ष में शामिल होने के नाते हमारा यह सबसे पहला कर्तव्य बनता है कि राज्य में हो रहे घोटालों से जनता को वाकिफ करवाएं."

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इन आरोपों को लेकर अब तक कोई बयान नहीं दिया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जद (यू) ने हालांकि बीजेपी के इन दावे को आधारहीन बताया है. जद (यू) के प्रवक्ता नीरज कुमार कहते हैं कि बीजेपी के इस दावे का कोई आधार नहीं है. उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में मोदी ने लालू प्रसाद के पुत्र और वन और पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव पर बिना निविदा के पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान में मिट्टी आपूर्ति करने का आरोप लगाते हुए 'मिट्टी घोटाले' का आरोप लगाया था. इसके बाद उन्होंने लालू प्रसाद के परिवार पर शराब का कारखाना खोलने के नाम पर एक कंपनी पर कब्जा करने सहित कई बेनामी संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया है. लालू ने हालांकि कई मामलों में सफाई देते हुए इन आरोपों को खारिज कर दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget