एक्सप्लोरर

जेडीयू ने पहले दिखाए तेवर, फिर किया डैमेज कंट्रोल! जानें नेता पर एक्शन का क्या है माजरा

JDU-BJP In Manipur: जेडीयू का कहना है कि प्रदेश और राष्ट्रीय दोनों स्तर पर पार्टी बीजेपी के साथ अपना गठबंधन जारी रहेगी. पार्टी ने ये भी कहा है कि प्रदेश अध्यक्ष को अनुशासनहीनता के चलते पद से हटाया है.

JDU Over Support to BJP In Manipur:  नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जनता दल (यूनाइटेड) ने स्पष्ट किया है कि वह मणिपुर में एन बीरेन सिंह के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार को समर्थन करना जारी रखेंगे. जेडीयू ने समर्थन वापस लेने के दावों को निराधार बताते हुए उसे खारिज कर दिया है. पार्टी ने जेडीयू के मणिपुर अध्यक्ष क्षेत्रमयुम वीरेंद्र सिंह को केंद्रीय नेतृत्व से परामर्श लिए बिना समर्थन लेने की बात दोहराते हुए चिट्ठी लिखने के लिए पद से हटा दिया है. हालांकि, पहले जेडीयू ने खुद तेवर दिखाए थे, लेकिन अब डैमेज कंट्रोल में लगी है. 

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, जेडीयू का कहना है कि प्रदेश और राष्ट्रीय दोनों स्तर पर पार्टी बीजेपी के साथ अपना गठबंधन जारी रहेगी. पार्टी ने ये भी कहा है कि प्रदेश अध्यक्ष को अनुशासनहीनता के चलते पद से हटाया है. वहीं पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद वीरेंद्र सिंह की चिट्ठी को भ्रामक बताते हुए कहा कि प्रदेश इकाई ने केंद्रीय नेतृत्व से इसको लेकर कोई बात नहीं की थी और स्वतंत्र रूप से काम किया है. वह बोले, “जेडीयू का एनडीए को समर्थन रहा है और भविष्य में भी रहेगा. हम एनडीए के साथ हैं और प्रदेश पार्टी मणिपुर के लोगों की सेवा करते हुए प्रदेश के विकास के लिए काम करती रहेगी.” 

क्या था मामला?

मणिपुर में ये विवाद उस समय पनपा जब जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष क्षेत्रमयुम वीरेंद्र सिंह ने राज्य के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला को चिट्ठी लिखकर दावा किया कि जेडीयू भारपा सरकार से अपना समर्थन वापस लेने की बात दोहरा रही है और जेडीयू के एकमात्र विधायक मोहम्मद अब्दुल नासिर विपक्ष की बेंच पर बैठेंगे. 

बिहार में भाजपा बनेगी बड़ी पार्टी?

बिहार में भी कुछ समय बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में सियासी जानकारों का मानना है कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में बड़ी पार्टी बन कर उभर सकती है. जिस तरह से बीते कुछ महीनों में हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन रहा है उसे देखते हुए सियासी जानकार ऐसा मान रहे हैं कि भाजपा बिहार में जेडीयू पर दबाव बनाते हुए अपना सीएम फेस घोषित कर सकती है. हालांकि, केंद्र की मोदी सरकार को नीतीश कुमार की जेडीयू और चंद्रबाबू नायडू का समर्थन मिला हुआ है तो इस तरह की संभावनाओं पर सिर्फ अटकलें ही लगाई जा सकती हैं. फिलहाल जेडीयू ने मणिपुर में भाजपा से समर्थन वापस लेने वाली चिट्ठी लिखने वाले प्रदेश अध्यक्ष को निकालकर डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश की है.

जेडीयू एनडीए का अभिन्न अंग

वहीं इस पूरे मामले को लेकर जेडीयू नेता नीरज कुमार ने कहा, "जेडीयू एनडीए का अभिन्न अंग है, केंद्र सरकार में हमारी महत्वपूर्ण भूमिका है. मणिपुर की राज्य यूनिट के एक विधायक ने निर्णय लिया तो पार्टी ने तत्काल उनके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की. हम NDA के अभिन्न अंग हैं, कोई दरार नहीं है... तुरंत कार्रवाई की गई... बिहार में '2025 से 30 फिर से नीतीश', यह तो NDA का नारा है..."

यह भी पढ़ें- बांग्लादेशी घुसपैठियों पर होगी सख्त कार्रवाई! सैफ अली खान पर हमले के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने लिखी चिट्ठी, कहा- 'जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम...'
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी ने लिखी चिट्ठी, कहा- 'जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम...'
आस्था की आड़ में 42.88 करोड़ की ठगी, 142 बेनामी अकाउंट्स से ब्लैक मनी को किया व्हाइट, अशोक खरात पर ED का शिकंजा
आस्था की आड़ में 42.88 करोड़ की ठगी, 142 बेनामी अकाउंट्स से ब्लैक मनी को किया व्हाइट, अशोक खरात पर ED का शिकंजा
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर ममता बनर्जी की पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये किस तरह की...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर ममता बनर्जी की पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये किस तरह की...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget