एक्सप्लोरर

नीतीश भ्रष्टाचारियों के साथ नहीं रहना चाहते थे, खुद इस्तीफा दियाः अमित शाह

बिहार में जेडीयू और बीजेपी की सरकार पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि हमने कोई दल नहीं तोड़ा. नीतीश कुमार खुद भ्रष्टाचारियों के साथ नहीं रहना चाहते थे. उन्होंने खुद इस्तीफा दिया.''

नई दिल्लीः मिशन 2019 के तहत यूपी में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज अपने दौरे के तीसरे और आखिरी दिन कहा कि साल 2019 में बीजेपी 2014 में मिली जीत से भी बड़ी जीत के साथ सत्ता में वापसी करेगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी विकास और सुशासन के दम पर वापस आएगी. लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित शाह ने कहा, ''हम सुशासन और विकास के दम पर 2019 में बड़े बहुमत के साथ वापस आएंगे.''

दूसरी तरफ बिहार में जेडीयू और बीजेपी के गठबंधन और लालू यादव की पार्टी से दूरी पर अमित शाह ने दो टूक शब्दों में कहा कि उन्होंने कोई दल नहीं तोड़ा. नीतीश कुमार खुद भ्रष्टाचारियों के साथ नहीं रहना चाहते थे और उन्होंने सीएम पद से खुद इस्तीफा दिया. इस मुद्दे पर अमित शाह ने कहा, ''नीतीश कुमार ने खुद इस्तीफा दिया और हमारे साथ आए. हमने किसी दल को नहीं तोड़ा. नीतीश कुमार खुद भ्रष्टाचारियों के साथ नहीं रहना चाहते थे.''

अपनी लखनऊ की प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने राम मंदिर के सवाल पर भी बात रखी. उन्होंने कहा, ''कानूनी तरीके से मंदिर बनेगा. इसके अलावा गौमंत्रालय बनाने को लेकर सरकार अभी विचार कर रही है. पनामा पेपर मामले में बीजेपी के किसी भी सदस्य का नाम नहीं है. जिनके नाम आए हैं उनके मामले की जांच चल रही है.''

पाकिस्तान से व्यापार पर एनआईए की रिपोर्ट पर शाह ने कहा कि ''पाकिस्तान से व्यापार बंद करने को लेकर विचार किया जा रहा है."

गुजरात राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पर तंज

गुजरात में राज्यसभा चुनाव से ऐन पहले कांग्रेस विधायकों की टूट पर अमित शाह ने कांग्रेस पर तंज कसा है. उन्होंने कहा, ''हमने किसी दल को नहीं तोड़ा है. कांग्रेस ये बताए कि उसने अपने विधायकों को कर्नाटक में कमरे में क्यों बंद कर रखा है.''

समाजवादी पार्टी के बड़े नेता और मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल यादव के बीजेपी में शमिल होने की खबर पर शाह ने कहा कि अभी इसे लेकर कोई बात नहीं हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाबरी विध्वंस के बाद बांग्लादेश में क्या हुआ? 'लज्जा' पर क्यों भड़कते हैं कट्टरपंथी
बाबरी विध्वंस के बाद बांग्लादेश में क्या हुआ? 'लज्जा' पर क्यों भड़कते हैं कट्टरपंथी
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget