एक्सप्लोरर

शराब कांड के आरोपी के साथ वायरल तस्वीर पर नीतीश ने दी सफाई, कहा- मुझे मालूम नहीं था

इस बीच बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने जेडीयू के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं पर शराब का अवैध धंधा करने और इसके जरिए पार्टी के लिए फंडिंग करने का आरोप लगाया.

पटना: जहरीली शराब से मौत के मामले में आरोपी राकेश सिंह के साथ खुद की तस्वीर वायरल होने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने सफाई दी है. नीतीश कुमार ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उन्हें उनके बारे में जानकारी नहीं थी. राकेश सिंह को शराब का अवैध कारोबार और सेवन करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित किया जा चुका है.

इस बीच बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने जेडीयू के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं पर शराब का अवैध धंधा करने और इसके जरिए पार्टी के लिए फंडिंग करने का आरोप लगाया. उन्होंने नीतीश कुमार से पूछा कि ऐसा करने वाले उनके दल के कितने लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई है. उन्होंने पूछा, ‘‘ मुख्यमंत्री आरा जहरीली शराबकांड के आरोपी राकेश सिंह को अपने आवास बुलाकर सम्मानित करते हैं.. क्यों.’’ तेजस्वी ने पूछा कि क्या मुख्यमंत्री आवास पर बिना जांच पडताल के किसी अपराधी (शराब कांड के आरोपी) को प्रवेश पाने की अनुमति इतनी आसानी से कैसे मिल गई. उन्होंने आरोप लगाया कि महागठबंधन से हटने के बाद नीतीश जी का शराबबंदी कागजों पर ही रह गया है.

तेजस्वी ने जेडीयू के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के शराब के अवैध धंधे में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे लोगों पर कार्रवाई नहीं होती क्योंकि उन्हें सीधे नीतीश जी का संरक्षण प्राप्त होता है.

एक कार्यक्रम के दौरान नीतीश कुमार ने राकेश के बारे में उन्हें मालूम नहीं होने की बात करते हुए कहा कि तस्वीर के वायरल होने पर जब इस बारे में अपनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह से उन्होंने पूछा तो उनके साथ—साथ भोजपुर के पार्टी जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा ने भी इसको लेकर अनभिज्ञता जाहिर की. क्योंकि पार्टी की सदस्यता के आधार पर राकेश अध्यक्ष निर्वाचित हुआ था. इससे पहले जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष व​शिष्ठ नारायण ​सिंह ने बताया कि शराब का अवैध कारोबार और सेवन करने के आरोप में राकेश सिंह की तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता को रद्द करते हुये उन्हें निष्कासित कर दिया गया है.

व​शिष्ठ नारायण ​सिंह ने कहा, ‘‘ शराबबंदी हमारी पार्टी का संकल्प है और इसके खिलाफ हम अभियान चला रहे हैं. ये पद से भी हटा दिए गए हैं. उनके आरोपित होने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. इसमे कोई भी संलिप्त होगा तो उसकी पार्टी में कोई जगह नहीं है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आर्टिकल 370, नक्सलवाद का खात्मा', सरदार पटेल की जयंती पर क्या-क्या बोले अमित शाह
'आर्टिकल 370, नक्सलवाद का खात्मा', सरदार पटेल की जयंती पर क्या-क्या बोले अमित शाह
INDIA Bloc Jan Mahabhiyog Live: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे के घर जुटेगा विपक्ष
Live: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे के घर जुटेगा विपक्ष
होर्मुज में अटैक पर भारत की आपत्ति, जयशंकर ने लगाई लताड़, ईरान युद्ध पर क्या कहा?
होर्मुज में अटैक पर भारत की आपत्ति, जयशंकर ने लगाई लताड़, ईरान युद्ध पर क्या कहा?
'आत्मनिर्भर बनने की ओर कदम', ISRO के NVS-03 सैटेलाइट लॉन्च पर क्या बोले PM मोदी
'आत्मनिर्भर बनने की ओर कदम', ISRO के NVS-03 सैटेलाइट लॉन्च पर क्या बोले PM मोदी

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
Statue Of Unity: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
November School Holidays 2026: नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
Embed widget