एक्सप्लोरर

Nitish Kumar Birthday: 'लंबे और स्वस्थ जीवन की करता हूं प्रार्थना', नीतीश कुमार को PM मोदी ने किया बर्थडे विश

Nitish Kumar Birthday: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्म 1 मार्च, 1951 को बिहार के बख्तियारपुर में हुआ. वह इलेक्ट्रिकल इंजीनियर की पढ़ाई कर चुके हैं.

Bihar CM Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज (1 मार्च) 73वां जन्मदिन है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर बिहार सीएम नीतीश को बधाई दी है. नीतीश कुमार को बर्थडे विश करते हुए पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके जन्मदिन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं. मैं लोगों की सेवा में उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं.'

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी नीतीश कुमार को उनके 73वें जन्मदिन की बधाई दी है. अमित शाह ने कहा, 'बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. ईश्वर आपको दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन प्रदान करें.' वहीं, सीएम योगी ने कहा, 'बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. माता जानकी से आपके लिए उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की प्रार्थना है.'

इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हैं नीतीश कुमार

नीतीश कुमार का जन्म 1 मार्च, 1951 को बिहार के बख्तियारपुर में हुआ था. उन्होंने एनआईटी पटना के तौर पर जाने जाने वाले 'बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग' से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की. हालांकि, कॉलेज के शुरुआती दिनों से ही उन्हें राजनीति में बहुत दिलचस्पी थी. नीतीश ने जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में एंटी-इमरजेंसी आंदोलन में हिस्सा भी लिया. यहां तक कि इसमें हिस्सा लेने के दौरान उन्हें 19 महीनों तक जेल में भी रहना पड़ा. 

कैसा रहा है नीतीश का राजनीतिक करियर?

जनता दल यूनाइटेड के मुखिया नीतीश कुमार को पहली राजनीतिक सफलता 1985 में मिली, जब वह हरनौत विधानसभा से विधायक चुने गए. उन्होंने साल 2000 में पहली बार बिहार मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. हालांकि उस समय नीतीश को बीजेपी का समर्थन हासिल था, लेकिन बहुमत नहीं जुटा पाने की वजह से सात दिनों में उन्हें पद छोड़ना पड़ा. 2003 में नीतीश ने समता पार्टी से नाता तोड़ा और जेडीयू का गठन किया. 

उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में रेलवे, परिवहन और कृषि मंत्री के रूप में भी काम किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ नीतीश कुमार का रिश्ता उतार-चढ़ाव भरा रहा है. नीतीश ने 2014 लोकसभा चुनाव से ठीक पहले 2013 में नरेंद्र मोदी का विरोध करते हुए बीजेपी से नाता तोड़ लिया था. हालांकि, इसी साल जनवरी में वह महागठबंधन छोड़कर बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल हो गए और रिकॉर्ड नौवीं बार सीएम बने.

यह भी पढ़ें: सहयोगी बदलते रहे, कुर्सी पर नहीं आने दिया खतरा... 23 साल में 9वीं बार बिहार के CM बने नीतीश कुमार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget