एक्सप्लोरर

Radhika Merchant Arangetram Ceremony: अंबानी परिवार की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट की हुई 'अरंगेत्रम' सेरेमनी, बड़ी-बड़ी हस्तियां हुईं शामिल

Radhika Merchant Arangetram: अंबानी परिवार की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट ने रविवार को 'अरंगेत्रम' की प्रस्तुति दी. इस दौरान कार्यक्रम में कई बड़ी-बड़ी हस्तियां पहुंचीं.

Radhika Merchant Arangetram: मुंबई शहर जहां आम तौर पर जीवंत सांस्कृतिक दृश्य होता है. ये पिछले कुछ महीनों में मौन या हो गया था. लेकिन एक बार फिर भरतनाट्यम (Bharatnatyam) की एक शानदार परफॉरमेंस के साथ ये जीवंत हो गया, जिसके बारे में हर कोई बात कर रहा है. ये परफॉरमेंस दी है राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) ने. जिन्होंने अपनी नृत्य शिक्षा पूरी होने के बाद 'अरंगेत्रम' (Arangetram) प्रस्तुत किया.

राधिका मर्चेंट एक आला दर्जे की भारतीय शास्त्रीय नृत्यांगना हैं और नीता (Nita Ambani) और मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) की होने वाली 'दुल्हन' हैं. राधिका के पहले ऑन-स्टेज सोलो परफॉरमेंस का समर्थन करने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए रविवार को जियो वर्ल्ड सेंटर, बीकेसी के ग्रैंड थिएटर में शहर की कई बड़ी हस्तियां मौजूद थी. राधिका मर्चेंट की 'अरंगेत्रम सेरेमनी' में मर्चेंट और अंबानी परिवार के साथ कई बॉलीवुड हस्तियों ने भी शिरकत की और राधिका को प्रोत्साहित किया. सलमान खान और रणवीर सिंह समेत कई सेलिब्रिटी पहुंचे थे.

बड़ी संख्या में दर्शक जुटे

इस शो को देखने के लिए और राधिका मर्चेंट की हौसला अफजाई के लिए बड़ी संख्या में दर्शक जुटे. इस मौके पर मर्चेंट और अंबानी परिवार के सभी सदस्य और करीबी लोग मौजूद रहे. इसमें कला, कारोबार और जन सेवा से जुड़ी तमाम हस्तियां शामिल थीं. जब मेहमान धीरूभाई अंबानी स्क्वायर से होते हुए जियो वर्ल्ड सेंटर के ग्रैंड थिएटर की ओर बढ़ रहे थे तो उनके बीच उत्साह देखने लायक था. 


Radhika Merchant Arangetram Ceremony: अंबानी परिवार की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट की हुई 'अरंगेत्रम' सेरेमनी, बड़ी-बड़ी हस्तियां हुईं शामिल

पारंपरिक पोशाक में पहुंचे थे मेहमान

ज्यादातर मेहमान अपने पारंपरिक पोशाक में पहुंचे थे. महिलाएं जहां ब्रोकेडेड और एंब्रायड सिल्क की साड़ियों में थीं तो वहीं पुरुष मेहमान शेरवानी और कुर्ते में नजर आए.  इस दौरान अंबानी और मर्चेंट परिवार के सदस्यों ने हर एक मेहमान का गर्मजोशी से स्वागत किया. इस दौरान सभी कोविड प्रोटोकॉल का भी सख्ती से पालन किया गया. कार्यक्रम में शामिल होने से पहले सभी अतिथियों का कोविड टेस्ट किया गया. सबकी सुरक्षा को देखते हुए सभी मेहमान टेस्ट के लिए खुशी-खुशी सहमत भी हो गए. 

राधिका मर्चेंट ने दी जोरदार परफॉरमेंस

राधिका मर्चेंट ने अपनी परफॉरमेंस से हर किसी मंत्रमुग्ध कर दिया. ये उनके और उनकी गुरु सुश्री भावना ठाकर के लिए बेहद खुशी का पल था क्योंकि उन्होंने राधिका को भरतनाट्यम में 8 वर्षों से अधिक समय तक प्रशिक्षित किया था ताकि वे अपने अरंगेत्रम के लिए तैयार हो सकें. बता दें कि, अरंगेत्रम एक ऐसा क्षण होता है, जब एक युवा क्लासिकल डांसर पहली बार मंच पर प्रस्तुति देता है और अपनी वर्षों की कड़ी मेहनत का प्रदर्शन करता है. ये शब्द मंच पर शास्त्रीय नृत्य करने और दूसरों को प्रशिक्षण देने के लिए नर्तक के स्नातक होने का प्रतीक भी है. 

अंबानी परिवार में होंगी दूसरी भरतनाट्यम नर्तकी

संयोग से, नीता अंबानी (Nita Ambani) के बाद राधिका (Radhika Merchant), अंबानी परिवार में दूसरी भरतनाट्यम नर्तकी होंगी. नीता अंबानी खुद एक प्रशिक्षित भरतनाट्यम नर्तकी हैं और अपनी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जिम्मेदारियों के बावजूद भरतनाट्यम प्रस्तुत करती हैं. राधिका की परफॉरमेंस में अरंगेत्रम (Arangetram) के सभी पारंपरिक तत्व शामिल थे. शो के अंत में वहां मौजूद मेहमानों ने जोरदार तालियां बजाकर राधिका का अभिनंदन किया.  

ये भी पढ़ें- 

Ammy Virk Postpone Movie: सिद्धू मूसेवाला के निधन के बाद एमी विर्क ने पोस्टपोन की अपनी फिल्म की रिलीज, कही ये बात 

Delhi Congress Resolution: राहुल गांधी बनें पार्टी अध्यक्ष, दिल्ली कांग्रेस ने पास किया प्रस्ताव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘विकसित भारत के सपने की सबसे मजबूत नींव देश के युवा’, सचिवों के साथ उच्च स्तरीय बैठक में बोले PM मोदी
‘विकसित भारत के सपने की सबसे मजबूत नींव देश के युवा’, सचिवों के साथ बैठक में बोले PM मोदी
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget