एक्सप्लोरर

निर्भया के दोषियों को आखिरी सजा की नई तारीख तय, अब इस दिन और इस समय होगी फांसी

इससे पहले चारों दोषियों को 22 जनवरी को फांसी देने का आदेश दिया गया था. निर्भया की मां आशा देवी ने कहा कि वे इससे निराश हैं. इससे पहले 7 जनवरी 2020 को कोर्ट ने चारों दोषियों की फांसी के लिए 22 जनवरी की तारीख तय की थी.

नई दिल्ली: पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया के दोषियों के लिए नया डेथ वारंट जारी किया है. अब निर्भया के चारों दोषियों पवन गुप्त, विनय शर्मा, मुकेश और अक्षय सिंह को 1 फरवरी को फांसी दी जाएगी. 1 फरवरी को सुबह छह बजे फांसी होगी. हालांकि इसे फाइनल तारीख नहीं माना जा सकता है. अगर किसी भी एक पक्ष की दया याचिका पेंडिंग रहती है तो चारो दोषियों को फांसी नहीं हो सकती है. इससे पहले कोर्ट ने चारों दोषियों को 22 जनवरी को फांसी देने का आदेश दिया था.

निर्भया की मां ने कहा- जो मुजरिम चाहते हैं वही हो रहा है

इस नए डेथ वारंट पर निर्भया की मां आशा देवी ने कहा कि मैं इस नई फैसले से खुश नहीं हूं. कहीं न कहीं ये बहुत गलत हुआ है. जब तक उन दोषियों को फांसी नहीं दी जाती तब तक मुझे तसल्ली नहीं मिलेगी. हम विक्टिम हैं और दोषियों को समय पर समय दिया जा रहा है. हमें सिर्फ तारीख पर तारीख मिल रही है. उन्होंने कहा कि वे सरकार और सिस्टम से निराश हैं. उन्होंने कहा कि मैं आशा नहीं छोड़ूंगी. आशा देवी की मां ने कहा, ''जो मुजरिम चाहते थे वही हो रहा है. तारीख पर तारीख, तारीख पर तारीख. हमारा सिस्टम ऐसा है कि जहां कनविक्ट की सुनी जाती है.''

इससे पहले 7 जनवरी 2020 को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने चारों दोषियों की डेथ वारंट जारी की. 22 जनवरी 2020 को सुबह सात बजे चारों दोषियों को फांसी देने का आदेश सुनाया था. दोषियों को बाकी बचे विकल्पों के इस्तेमाल के लिए कोर्ट ने 14 दिनों का वक्त दिया था.

साल 2012 की है घटना

16 दिसंबर 2012 को दिल्ली में निर्भया के साथ 6 लोगों ने चलती बस में गैंगरेप किया. उसके बाद उसे और उसके दोस्त को मरा समझकर फेंक दिया. बाद में पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची. हालत बिगड़ने के बाद उसे इलाज के लिए सिंगापुर भेजा गया. 29 दिसंबर 2012 को सिंगापुर के अस्पताल में निर्भया की इलाज के दौरान मौत हो गई. 13 सितंबर 2013 को निचली अदालत ने चारों दोषियों पवन गुप्त, विनय शर्मा, मुकेश और अक्षय सिंह को मौत की सजा सुनाई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी ने दी बधाई, लाल किले पर फहराएंगे तिरंगा
LIVE: स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी ने दी बधाई, लाल किले पर फहराएंगे तिरंगा
80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी देश को दी बधाई, CM योगी समेत बाकी नेताओं ने भी दी शुभकामनाएं
80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी देश को दी बधाई, CM योगी समेत बाकी नेताओं ने भी दी शुभकामनाएं
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget