एक्सप्लोरर

नीरव मोदी के कीमती सामानों की जमकर लग रही है बोली, हो रही है ऑनलाइन नीलामी

इस नीलामी में15 पेंटिंग, हीरा जड़ित कुछ घड़ियों, हरमस हैंडबैग और रोल्स रॉयस घोस्ट पोर्श पैनामेरा एस जैसी लग्जरी कारों की नीलामी भी की जानी है. बता दें कि पंजाब नेशनल बैंक से 13,600 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के बाद नीरव मोदी के खिलाफ दर्ज धनशोधन मामले में ईडी ने पेंटिंग और अन्य सामान जब्त किये थे.

  मुम्बई: पंजाब नेशनल बैंक में 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की कथित धोखाधड़ी के आरोपी फरार बिजनेसमैन नीरव मोदी के जप्त कीमती सामानों की नीलामी 2 दिनों से चल रही है. ED द्वारा जप्त किए गए सामानों की नीलामी ऑनलाइन हो रही है जिसमें जमकर बोली लग रही है. इस नीलामी प्रक्रिया को safron आर्ट नाम की कंपनी करा रही है. 3 और 4 मार्च को ऑनलाइन नीलामी जबकि 5 मार्च को ऑफलाइन नीलामी होगी. इस नीलामी में ED द्वारा जप्त की गई नीरव मोदी की महंगी घड़ियों, कलाकृतियों, कारों समेत 72 सामानों की नीलामी हो रही है. ऑनलाइन नीलामी में 100 से अधिक सामानों की जमकर बोली लग रही है पर यह प्रक्रिया बुधवार रात को पूरी होगी. इससे पहले सैफरन आर्ट ने मोदी के मालिकाना हक वाली कुछ कलाकृतियों की पिछले साल मार्च में नीलामी की थी. तब यह नीलामी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा कराई गई थी. इससे 54.84 करोड़ रुपये जुटाए गए. नीलामी के लिए रखी जाएंगी शानदार पेंटिंग्स नीलामी के लिए रखे जाने वाले सामान में 18 करोड़ के कीमत की एम. एफ. हुसैन की ‘महाभारत’ श्रृंखला में से एक ऑयल पेटिंग, लगभग 12 करोड़ के कीमत की अमृता शेरगिल की 1935 की एक पेटिंग, और लगभग 9 करोड़ के कीमत की वीएस गायतोंडे की 1972 में बनाई पेटिंग और मनजीत बावा की ‘कृष्ण’ पेटिंग शामिल है जिसकी तीन से पांच करोड़ रुपये में नीलाम होने की उम्मीद है. इसके अलावा राजा रवि वर्मा की पेटिंग भी नीलामी में रखी जाएंगी. साथ ही नीरव मोदी की घड़ियों में से एयगर-ला-कोट् मेन्स की ‘रिवर्सो गिरोटोर्बिलन 2’ सीमित संस्करण के 70 लाख रुपये में, पाटेक फिलिप की ‘नॉटिलस’ ब्रांड नाम की सोने और हीरे की घड़ियों के भी 70 लाख रुपये तक की बोली लग सकती है. लक्जरी कारों में रॉल्स रॉयस घोस्ट से 95 लाख रुपये मिलने की उम्मीद है. जबकि नीलामी में 60 हैंडबैग जिसंमे लक्जरी ब्रांड ‘हरम’ के ‘बिरकिन’ और ‘केली’ कलेक्शन के हैंडबैग भी नीलाम होंगे. हैंड बैग की कीमत ₹6 लाख से लेकर ₹25 लाख के बीच है. पहले यह नीलामी 27 फरवरी को होने वाले थी लेकिन नीरव मोदी के बेटे रोहिन मोदी ने जप्त किए गए सामानों पर अपना दावा किया. हालांकी जब यह समान खरीदे गए तब नीरव मोदी का बेटा रोहिन नाबालिक था. नीरव मोदी देश से फरार है और आखिरी बार उसे ब्रिटेन में देखा गया है, जहां वह कानूनी प्रक्रिया के दौर से भी गुजर रहा है. निर्भया के हत्यारों को 18 या 19 मार्च को हो सकती है फांसी, दोषियों के पास अब खत्म हो चुके हैं सभी विकल्प  दिल्ली हिंसा के आरोपी शाहरुख ने जेल में जागकर काटी पूरी रात
मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget