एक्सप्लोरर

West Bengal Mominpur Violence : NIA ने बंगाल मोमिनपुर हिंसा मामले में 16 आरोपियों के खिलाफ दायर की चार्जशीट

कोलकाता पुलिस से मामले की जांच अपने हाथ में लेने के 79वें दिन एनआईए ने चार्जशीट दायर किया. 400 पन्नों की चार्जशीट में कुल 14 लोगों को नामित किया गया था, जिनमें से आठ को एनआईए ने गिरफ्तार कर लिया है.

Mominpur Violence: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) बीते साल 9 अक्टूबर को कोलकाता में इकबालपुर-मोहनपुर झड़प की जांच कर रही है. इस मामले में एनआईए की टीम ने शनिवार (7 जनवरी) को कोलकाता की एक विशेष अदालत में मामले में चार्जशीट दाखिल की. रिपोर्ट के अनुसार, 400 पन्नों की चार्जशीट में कुल 14 लोगों को नामजद किया गया था, जिनमें से एनआईए ने आठ को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि छह अन्य अब भी फरार हैं. 

हालांकि, कोलकाता पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा झड़पों के संबंध में पहले गिरफ्तार किए गए सभी 20 व्यक्तियों को एनआईए की चार्जशीट में सभी आरोपों से बरी कर दिया गया है. सूत्रों ने कहा कि एनआईए के अधिकारियों को उन 20 लोगों के खिलाफ मामले में कोई सुराग नहीं मिला है जिन्हें शहर की पुलिस ने पहले गिरफ्तार किया था.

एनआईए ने की थी छापेमारी

4 जनवरी को एनआईए की टीम ने झड़प के सिलसिले में कोलकाता और उसके आसपास के 17 स्थानों पर छापेमारी की थी. इस दौरान टीम ने भुकैलाश रोड और मयूरभंज रोड के कुछ आवासों से 33.87 लाख रुपये की नकदी बरामद की थी. इसके अलावा टीम ने धारदार हथियार व अन्य आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया. छापेमारी के दौरान एनआईए की टीम को स्थानीय निवासियों के विरोध का भी सामना करना पड़ा था.

लक्ष्मी पूजा के दौरान हुई थी झड़प

गौरतलब है कि लक्ष्मी पूजा के मौके पर झड़पें हुईं और हिंसक भीड़ को तितर-बितर करने के दौरान पुलिस उपायुक्त रैंक का एक अधिकारी भी घायल हो गया. जिसके बाद में पुलिस ने 30 लोगों को हिरासत में लिया. 19 अक्टूबर को एनआईए ने एसआईटी से मामले की जांच अपने हाथ में ले ली थी. एसआईटी का गठन कलकत्ता हाईकोर्ट के एक निर्देश के बाद किया गया था. 10 नवंबर को नदिया में एक प्रशासनिक समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एनआईए पर राज्य में सांप्रदायिक तनाव को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था.

ये भी पढ़ें : Covid 19 Update:कोवैक्सीन की तुलना में कोविशील्ड लेने वालों में दिखी अच्छी इम्यूनिटी- स्टडी में हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
जंतर-मंतर हिंसा: SC की जांच कमेटी ने लॉन्च किया पोर्टल, प्रभावितों से मांगी शिकायतें
जंतर-मंतर हिंसा: SC की जांच कमेटी ने लॉन्च किया पोर्टल, प्रभावितों से मांगी शिकायतें
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, तुरंत FIR की मांग
राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, तुरंत FIR की मांग

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget