एक्सप्लोरर

NIA को पुणे ISIS मॉड्यूल मामले की जांच में म‍िली बड़ी कामयाबी, झारखंड से दबोचा 8वां फरार आरोपी, 3 लाख का था इनाम

NIA: एनआईए ने पुणे ISIS मॉड्यूल केस में हजारीबाग से एक और फरार शख्‍स को अरेस्‍ट करने में सफलता हास‍िल की है. इसके 2 साथी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. मोहम्मद शहनवाज आलम पर 3 लाख का इनाम घोष‍ित था.

Pune-based ISIS Module Case: एनआईए को पुणे आईएसआईएस मॉड्यूल (ISIS Module) मामले में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. एजेंसी ने इस मामले में गुरुवार (2 नवंबर) को 8वीं गिरफ्तारी की. इसे प्रतिबंधित आतंकी समूह की गतिविधियों की जांच के क्रम में एक अहम घटनाक्रम माना जा रहा है. गिरफ्तार किए गए शख्‍स की पहचान झारखंड के हजारीबाग निवासी मोहम्मद शहनवाज आलम के रूप में की गई है.  

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताब‍िक, प्रवक्ता के अनुसार, ''माना जाता है कि आलम विदेशी आतंकवादी संगठन आईएसआईएस की आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने में सक्रिय रूप से शामिल था. आलम पुणे में चल रहे आईएसआईएस मॉड्यूल मामले में गिरफ्तार किए गए अन्य लोगों से सीधे तौर पर जुड़ा हुआ था.'' 

मोटरसाइकिल चोरी करने के प्रयास में पहले ग‍िरफ्तार हो चुके हैं आलम के दो साथी  

आलम अपने दो सहयोगियों-मोहम्मद इमरान खान और मोहम्मद यूनुस साकी के साथ एक सक्रिय आईएसआईएस सदस्य था, जिन्हें मोटरसाइकिल चोरी करने का प्रयास करते समय पकड़ा गया था.  

आलम पर एनआईए ने घोषित कर रखा था 3 लाख का इनाम

प्रवक्ता ने बताया क‍ि आलम 19 जुलाई को पुणे पुलिस से बच निकलने में कामयाब रहा था. एनआईए ने उस पर 3 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था. जांच एजेंसी को उसके ठिकाने को लेकर गुप्‍त सूचना म‍िली थी ज‍िसके बाद उसको धर दबोचा गया.  

आतंक और हिंसा फैलाने की योजनाओं को विफल करने में जुटी एनआईए

प्रवक्ता ने कहा कि जांच से पता चला है कि आरोपी व्यक्तियों की आईएसआईएस के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए देश में शांति और सौहार्द को बिगाड़ने के मकसद से आतंकी कृत्यों को अंजाम देने की योजना थी. अधिकारी ने कहा कि एनआईए देश में आतंक और हिंसा फैलाने की आतंकवादी संगठन की योजनाओं को विफल करने के लिए व्यापक जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: Rajasthan News: कोटा में NIA की छापेमारी, PFI से जुड़े दो संदिग्धों को हिरासत में लिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget