एक्सप्लोरर

त्रिलोचन सिंह की हत्या केस: आरोपी ने अपने करीबी को फोन कर कहा था- मैंने हत्या कर दी है आकर लाश ले जाओ

पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस मामले में फरार चल रहे आरोपी हरप्रीत सिंह ने हत्या करने के बाद अपने एक करीबी को फोन कर के इसकी जानकारी दी थी. दिल्ली पुलिस की टीम इस हत्या आरोपी हरप्रीत की तलाश कर रही है. 

जम्मू कश्मीर के नेशनल कांफ्रेंस के नेता त्रिलोचन सिंह वजीर की हत्या के मामले में एक नया खुलासा हुआ है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस मामले में फरार चल रहे आरोपी हरप्रीत सिंह ने हत्या करने के बाद अपने एक करीबी को फोन कर के कहा था कि, मैंने और हरमीत ने मिलकर त्रिलोचन सिंह की हत्या कर दी है आकर लाश ले जाओ. पुलिस ने जब हरप्रीत सिंह के फोन के रिकॉर्ड को खंगाला तो पता चला कि इस कॉल के बाद वो फोन नई दिल्ली इलाके में आकर बंद हो गया. दिल्ली पुलिस की टीम इस हत्या के प्राइम सस्पेक्ट हरप्रीत सिंह की तलाश कर रही है. 
 
जिस शख्स को हरप्रीत सिंह ने फोन पर ये जानकारी दी उसने त्रिलोचन सिंह के भाई जोकि जम्मू कश्मीर के रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर है उन्हें ये बात बताई. जिसके बाद त्रिलोचन सिंह के भाई ने जम्मू पुलिस को इस बात की जानकारी दी. जहां से ये जानकारी दिल्ली पुलिस को मिली. 
 
दिल्ली पुलिस ने मोती नगर इलाके की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला
 
दिल्ली पुलिस की टीम ने मोती नगर इलाके की तमाम सीसीटीवी फुटेज को खंगाला है. उसमें हरप्रीत सिंह और हरमीत दोनों दिखाई दे रहे है जो कि इस मामले में आरोपी हैं.  पुलिस का कहना है कि हत्या के बाद से ही दोनों के फ़ोन बंद है और इनकी तलाश लगातार जारी है. हालांकि इस हत्या के पीछे का मकसद भी अब तक साफ नही हुआ है. पुलिस का कहना है कि ये तभी साफ होगा जब हरप्रीत और हरमीत गिरफ्तार होंगे. लोकल पुलिस के साथ साथ दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और स्पेशल सेल भी इस मामले की जांच कर रही है.
 
एबीपी न्यूज की टीम हरप्रीत सिंह के दफ्तर पहुंची
 
वही एबीपी न्यूज की टीम हरप्रीत सिंह के उस दफ्तर की तलाश करते हुए दिल्ली के CP इलाके में पहुंची जहां से वो अपना वेब पोर्टल चला रहा था. यहां पर हमें पता चला कि ये एक फ्लैट है यही से 'साड्डा हक' न्यूज पोर्टल चलाया जा रहा था. पड़ोसियों ने बताया कि करीब 2 साल से हरप्रीत यहां नहीं आया. इतना ही नहीं पड़ोसियों ने ये भी जानकारी दी कि गुरुवार को पुलिस की टीम जांच करने के लिए यहां आई थी लेकिन यहां ताला लगा हुआ था. 
 
पुलिस के मुताबिक, हरप्रीत सिंह NC नेता त्रिलोचन सिंह का खास आदमी था. मोती नगर के जिस फ्लैट में उस ने इस हत्या को अंजाम दिया वो उसने किराए पर लिया हुआ था. आसपास के लोगों को उसने बताया हुआ था कि वो तहसीलदार के एग्जाम की और जूडिसियल ऑफिसर के एग्जाम की तैयारी कर रहा है. 
 
यह भी पढ़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget