एक्सप्लोरर

New Parliament Website: संसद की नई वेबसाइट का ‘सॉफ्ट लॉन्च’, जानें क्या है इसमें खास

Parliament की नई वेबसाइट का सॉफ्ट लॉन्च शनिवार को किया गया. अधिकारियों के मुताबिक, जल्द ही मौजूदा वेबसाइट को बदल दिया जाएगा.

New Parliament Website Soft Launch: संसद ने शनिवार (8 अप्रैल) को अपनी नई वेबसाइट का अनावरण किया, जिसमें संसद टीवी के सीधे प्रसारण के लिए एक ‘पॉप-अप विंडो’ होने और आसान पहुंच के लिए विकल्प होने की बात कही गई है. संसद के अधिकारियों ने बताया कि नई वेबसाइट का शनिवार को ‘सॉफ्ट लॉन्च’ किया गया और मौजूदा वेबसाइट को जल्द ही बदल दिया जाएगा.

इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा कि वेबसाइट अभी औपचारिक रूप से शुरू नहीं की गई है. 'डिजिटल संसद' वेबसाइट प्रमुख घटनाओं की तस्वीरों के माध्यम से 1857 से लेकर वर्तमान तक के इतिहास के ‘स्नैपशॉट’ के साथ खुलती है और नए संसद भवन की तस्वीर के साथ समाप्त होती है.

कुछ ऐसी है मौजूदा वेबसाइट

बता दें कि संसद की मौजूदा वेबसाइट sansad.in/poi हिंदी और अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है. इसके होमपेज पर 'संसद के बारे में', 'निर्वाचन क्षेत्र कनेक्ट', 'भारत का संविधान', 'ज्ञान केंद्र' और 'राज्य विधानमंडल' जैसे विकल्पों को लिंक किया गया है, साथ ही संसद टीवी की एक पॉप-अप विंडो दी गई है. इसके अलावा राष्ट्रपति, राज्यसभा और लोकसभा के बारे में संक्षेप जानकारी दी गई है. होम पेज पर संसद के बारे में तथ्यों को संक्षेप में पिरोया गया है. वेबसाइट में ईमेल आईडी के जरिये लॉगिन की सुविधा भी दी गई है. 

सांसदों के बारे में जुटाई जा सकती हैं ये जानकारियां

'निर्वाचन क्षेत्र कनेंक्ट' वाले विकल्प के जरिये सांसदों का विवरण जैसे कि उनका निर्वाचन क्षेत्र, पार्टी का नाम, कार्यालय का फोन और फैक्स नंबर और ईमेल आईडी आदि के बारे में जाना जा सकता है. इसके अलावा सांसदों की प्रोफाइल, संसद में उनकी उपस्थिति, यात्राएं, उनकी ओर से संसद में पूछे गए प्रश्न और सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत किए गए खर्च आदि के बारे में भी जानने के लिए विकल्प मुहैया कराए गए हैं. सांसदों के बारे में जानने के लिए सर्च करने का भी ऑप्शन दिया गया है. 

यह भी पढ़ें- Nirmala Sitharaman US Visit: अमेरिकी दौरे पर वर्ल्ड बैंक और IMF की स्प्रिंग मीटिंग में शामिल होंगी वित्त मंत्री सीतारमण, ये है पूरा शेड्यूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget