एक्सप्लोरर

New Parliament Inauguration: 'विपक्ष की जड़ें हिल गई हैं, ऐसे लोगों को...', नए संसद भवन के उद्घाटन पर बोलीं साध्वी प्रज्ञा

New Parliament Inauguration: नई संसद के उद्घाटन पर पक्ष और विपक्ष में तकरार जारी है. एक तरफ विपक्ष के कई नेता उद्धघाटन समारोह का बहिष्कार कर रहे हैं तो दूसरी तरफ बीजेपी भी इसका पलटवार कर रही है.

New Parliament Building Inauguration: नए संसद भवन का उद्धघाटन 28 मई को होने जा रहा है. इसे लेकर सियासी बयानबाजी बढ़ती ही जा रही है. अब तक 20 विपक्षी दल उद्धघाटन समारोह का बहिष्कार करने की घोषणा कर चुके हैं. इन सबके बीच अब गुरुवार (25 मई) को बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने विपक्ष पर करारा हमला बोला है. उन्होंने कहा, "विपक्ष की जड़ें हिल गई हैं, ऐसे लोगों को देश की भलाई और बुराई समझ नहीं आती है. बीजेपी हमेशा से ही नियम-कानून पर चलकर काम करती है." 

प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने आगे कहा, "संसद भवन इतना जल्दी बनना ही अपने आप में एक रिकॉर्ड है. देश के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और सभी मिलकर इसका उद्घाटन करते हैं, तो अच्छा है." वहीं, औरंगजेब को लेकर उन्होंने कहा, "औरंगजेब का महिमा मंडन करने वाले वो लोग थे, जिन्होंने देश को गुलाम करके रखा, ऐसा बोलने वालों को देशद्रोह की सजा देनी चाहिए."

'पाकिस्तान समझौतो के कारण बना है'

उन्होंने कहा, "भारत में रहने वाला हर व्यक्ति भारतीय है, हिंदुस्तान में रहने वाला हर व्यक्ति हिंदू है, अगर हम हिंदू है तो हिंदुस्तान में है. सनातन पर हमला होता है तो हमें बोलना पड़ता है, पाकिस्तान तो समझौतो के कारण ही बना है. सनातनी देश की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है".

"अवैध मदरसों को किया जाए खत्म"

अवैध मदरसों को लेकर भी उन्होंने बयान जारी किया है. उनका कहना है, "इन्हें तत्काल बंद करना चाहिए. उस जगह गरीबों के लिए काम होना चाहिए. अवैध मदरसों की लिस्ट तैयार कर इन्हें पूरी तरह खत्म करने का काम होना चाहिए. हमारे देश में रोहिंग्या आएं, उनकी संताने कभी देश भक्त नहीं हो सकती हैं, यह गारंटी है."

ये भी पढ़ें: 

New Parliament Inauguration: सुबह 7.30 बजे पूजा से होगी शुरुआत, जानिए नए संसद भवन के उद्घाटन का पूरा शेड्यूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
प्रियंका गांधी के शिक्षा मंत्री पर बयान से हंगामा, पक्ष-विपक्ष भिड़े
प्रियंका गांधी के शिक्षा मंत्री पर बयान से हंगामा, पक्ष-विपक्ष भिड़े
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Parliament Monsoon Session LIVE: 'युवाओं पर AK-47 चलाने की क्या जरूरत थी', प्रियंका गांधी ने पूछा सवाल
LIVE: 'युवाओं पर AK-47 चलाने की क्या जरूरत थी', प्रियंका गांधी ने पूछा सवाल

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
Embed widget