एक्सप्लोरर

New Parliament Inauguration: सुबह 7.30 बजे पूजा से होगी शुरुआत, जानिए नए संसद भवन के उद्घाटन का पूरा शेड्यूल

New Parliament Inauguration: देश में नई संसद बिल्डिंग का 28 मई को उद्घाटन होना है. इसे लेकर जोरों से तैयारियां की जा रही हैं ताकी उद्घाटन दिवस के मौके पर किसी भी तरह की कोई कमी न रह जाए.

New Parliament Inauguration Schedule: संसद के नए भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को करेंगे. पीएम मोदी संसद का उद्घाटन दोपहर 12 बजे करने वाले हैं लेकिन उससे पहले ही सुबद 7 बजे से हवन पूजन का कार्यक्रम शुरू हो जाएगा. सुबह 7:30 से 8:30 बजे तक हवन और पूजा होगी. पूजा के लिए पंडाल गांधी मूर्ति के पास लगाया जाएगा. चलिए आपको बताते हैं क्या रहेगा उद्घाटन के दिन का पूरा कार्यक्रम. 

इस पूजा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, राज्यसभा डिप्टी चेयरमैन सहित कई मंत्री मौजूद रहेंगे. इसके बाद 8:30 से 9 बजे के बीच में लोकसभा के अंदर सेंगोल को स्थापित किया जाएगा. सुबह 9.30 बजे प्रार्थना सभा होगी, इस प्रार्थना सभा में शंकराचार्य सहित कई बड़े विद्वान पंडित और साधु संत मौजूद रहेंगे. इसके अलावा आदि शिव और आदि शंकराचार्य की पूजा होने की भी संभावना है. 

दोपहर 12 बजे से शुरू होगा दूसरा चरण

सुबह पूजा और हवन के बाद दोपहर 12 बजे से दूसरे चरण का कार्यक्रम शुरू होगा. राष्ट्रगान के साथ दूसरे चरण का कार्यक्रम शुरू किया जाएगा. इस मौके पर दो शॉर्ट फिल्मों की स्क्रीनिंग भी की जाएगी. इसके बाद राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति का संदेश पढ़ेंगे. राज्यसभा में विपक्ष के नेता औक का भी इस मौके पर संबोधन होगा. 

आखिर में होगा पीएम मोदी का संबोधन 

इस मौके पर एक सिक्के और स्टांप को भी रिलीज किया जाएगा. सबसे आखिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन होगा और इसी के साथ वह नई संसद भवन का उद्घाटन करेंगे. माना जा रहा है कि लगभग दोपहर 2 से 2.30 बजे तक कार्यक्रम का समापन होगा. 

ये भी पढ़ें: 

New Parliament Building: नई संसद के उद्घाटन समारोह से बायकॉट पर पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना, ऑस्ट्रेलियाई नेताओं का किया जिक्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साइक्लोन अर्नब का कहर, दिल्ली से लेकर बिहार तक बारिश, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट
साइक्लोन अर्नब का कहर, दिल्ली से लेकर बिहार तक बारिश, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget