एक्सप्लोरर

New Delhi Railway Station Stampede: बेटी से मिलने आई थी और काल ले गया... भगदड़ की वो दर्दभरी कहानी जो रुला देगी

New Delhi Railway Station Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में 18 लोग मारे गए थे. अब इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की दर्दभरी कहानियां सामने आ रही हैं.

New Delhi Railway Station Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार (15 फरवरी) रात हुई भगदड़ के बाद से लगातार पीड़ितों की कहानियां सामने आ रही हैं. इसी तरह की एक कहानी पूनम देवी की सामने आई है. बिहार की रहने वाली पूनम देवी कभी घर से बाहर नहीं जाती थीं लेकिन इस बार बड़े सालों बाद उन्होंने दिल्ली में अपनी बेटी से मिलने और महाकुंभ में जाने का फैसला किया लेकिन यह उनकी आखिरी यात्रा होगी, इसका अंदाजा न तो उन्हें था और न ही उनके परिवार को.

भीषण भीड़ में फंसकर जान गंवाने वाली 50 वर्षीय पूनम देवी अपनी बेटी से मिलने दिल्ली आई थीं. उनकी रिश्तेदार आशा सिंह बताती हैं कि वह (पूनम) और उनके पति मेघनाथ कुशवाहा बिहार से अपनी बेटी और दामाद से मिलने दिल्ली आने से पहले महाकुंभ मेले में गए थे. आशा ने बताया, 'वह शनिवार को अपने गांव गंगाजल लेकर लौट रही थी, लेकिन दुर्भाग्यवश वह इस घटना का शिकार हो गई.' उन्होंने बताया कि दोनों पति-पत्नी बहुत कम ही यात्रा पर जाते थे.

एक कहानी ये भी..
प्रभु शाह ने इस भगदड़ में अपनी 24 वर्षीय बेटी को खो दिया. वह बताते हैं, 'छह महीने पहले ही उसे दिल्ली में पहली नौकरी मिली थी. मेरी पांच बेटियों में वह सबसे छोटी थी. उसके भविष्य को लेकर बड़े सपने थे. शनिवार को वह अपनी मौसी और अपने चचेरे भाई के साथ कुंभ मेले में जा रही थी.' इसके आगे वह अपनी बात नहीं रख सके.

'पत्नी और दो बच्चे बेसहारा'
मनोज अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला था. दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का पेट पालता था. भगदड़ में उसकी भी मौत हो गई. अब पत्नी और दो बच्चे बेसहारा रह गए. मनोज के रिश्तेदार जय प्रकाश कुशवाह ने बताया, 'हमें अस्पताल से फोन आया और बताया गया कि मनोज भगदड़ में घायल हो गया है. जब मैं अस्पताल पहुंचा तो पाया कि वह बेजान पड़ा था. उसकी मौत हो चुकी थी.'

18 लोगों की मौत
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात को भगदड़ में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह घटना तब हुई जब कुछ यात्री फुटओवर ब्रिज से नीचे उतरते समय फिसलकर दूसरों पर गिर गए. महाकुंभ के कारण स्टेशन पर इतनी भीड़ थी. कुंभ स्पेशल ट्रेन लेट होने और प्लेटफॉर्म बदलने के अनाउंसमेंट के कारण स्टेशन पर अफरा-तफरी मची थी.

यह भी पढ़ें...

New Delhi Railway Station Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कैसे मच गई इतनी भयानक भगदड़? जानें अब तक क्या-क्या आया सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघव चड्ढा ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- 'एक ऐसी सुबह जिसे मैं....'
राघव चड्ढा ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- 'एक ऐसी सुबह जिसे मैं....'
महिला आरक्षण: रिजिजू के तंज पर राहुल गांधी बोले-परिसीमन से बेवजह क्यों जोड़ना चाहते? लागू कीजिए
महिला आरक्षण: रिजिजू के तंज पर राहुल गांधी बोले-परिसीमन से बेवजह क्यों जोड़ना चाहते? लागू कीजिए
अब तक 1352 कन्फर्म मामले, 58 मौत, क्या है लेप्टोस्पायरोसिस जिसने केरल में फैला दी दहशत
अब तक 1352 कन्फर्म मामले, 58 मौत, क्या है लेप्टोस्पायरोसिस जिसने केरल में फैला दी दहशत
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget