एक्सप्लोरर

New Delhi Railway Station Stampede: प्लेटफॉर्म में बदलाव, दो ट्रेनें लेट... नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर क्यों मची भगदड़? सामने आई ये वजह

NDLS Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार की रात को मची भगदड़ की एक बड़ी वजह सामने आई है, जिसमें 18 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हैं.

New Delhi Railway Station Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार को मची भगदड़ में 18 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं. बताया जा रहा है कि ट्रेन के नाम में कंफ्यूजन की वजह से प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद हालात बिगड़ गए और फिर इतना बड़ा हादसा हो गया. 

दरअसल प्लेटफॉर्म नंबर 14 पर प्रयागराज जाने वाली एक ट्रेन पहले से खड़ी हुई थी, जोकि नई दिल्ली से रोजाना प्रयागराज जाती है. इसलिए प्लेटफॉर्म नंबर 14 पर बड़ी संख्या में यात्री मौजूद थे. इसी दौरान 16 नंबर प्लेटफॉर्म से प्रयागराज जाने के लिए एक ट्रेन की घोषणा हुई. सूत्रों के मुताबिक, जैसे ही ये अनाउंस हुआ कि प्रयागराज जाने वाली स्पेशल ट्रेन 16 नंबर प्लेटफॉर्म से जाएगी. इसके बाद 14 नंबर पर मौजूद भीड़ प्लेटफॉर्म नंबर 16 की तरफ जाने लगी.

किस बात का कंफ्यूजन हुआ? 

यात्रियों को कंफ्यूजन इस बात का हुआ कि उन्होंने प्लेटफॉर्म नंबर से 16 से स्पेशल ट्रेन नहीं सुना. उन्होंने केवल इतना सुना कि प्रयागराज जाने वाली ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर 16 से जाएगी. जबकि ट्रेन तो 14 नंबर प्लेटफॉर्म से भी प्रयागराज जा ही रही थी. 

प्लेटफॉर्म नंबर 13-14 पर पहले से ही थी भारी भीड़

इसके अलावा एक और बड़ी वजह रही, जिसकी वजह से भगदड़ के हालात बने. दरअसल प्लेटफॉर्म नंबर 13 और 14 पर पहले से ही दो ट्रेनें लेट थीं, जिसकी वजह से प्लेटफॉर्म पर पहले से भी भीड़ थी. इस स्पेशल ट्रेन का जैसे ही अनाउंसमेंट हुआ, वैसे ही महाकुंभ जाने के लिए निकले लोग प्लेटफॉर्म नंबर 16 की तरफ दौड़ने लगे, जिससे अफरा-तफरी मच गई.

सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान 

भारतीय रेलवे ने इस भगदड़ में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है. साथ ही गंभीर रूप से घायल लोगों को 2.5-2.5 लाख रुपये और मामूली घायल लोगों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी. इससे पहले रेलवे ने इस घटना की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम का गठन कर दिया है. इस जांच टीम में उत्तरी रेलवे के प्रिंसिपल चीफ कमर्शियल मैनेजेर नरसिंह देव और उत्तर रेलवे के मुख्य सुरक्षा आयुक्त पंकज गंगवार हैं. इस टीम ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 13, 14, 15, 16 का दौरा किया और सबूत जुटाए. इसके साथ ही रेलवे के अधिकारियों से जानकारी ली और उन्हें रेलवे स्टेश से जुड़े सभी वीडियो फुटेज सुरक्षित रखने के भी निर्देश दिए. 

रेलवे के पीआरओ ने क्या बताया था? 

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया था कि घटना के समय पटना जाने वाली मगध एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर 14 पर खड़ी थी, जबकि जम्मू जाने वाली उत्तर संपर्क क्रांति प्लेटफॉर्म 15 पर थी. प्लेटफॉर्म 14 से 15 पर आ रहा यात्री फिसलकर गिर गया और उसके पीछे आ रहे कई यात्री इसकी चपेट में आ गए. इसी वजह से भगदड़ के हालात बने. इस मामले में हाई लेवल की कमेटी जांच कर रही है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस घटना की वजह से को ट्रेन रद्द नहीं की गई और न ही किसी ट्रेन का समय बदला गया है. 

यह भी पढ़ें- कट गए, मर गए, दब गए... चश्मदीद ने बताई नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की दर्दनाक कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
Mahadev Online Scam: महादेव ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, भारत लाने की तेज हुई तैयारी
महादेव ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, भारत लाने की तेज हुई तैयारी
Women Reservation Bill: अखिलेश यादव के बदले सुर से बढ़ीं मोदी सरकार की उम्मीदें! क्या इस बार पास होगा महिला आरक्षण बिल?
अखिलेश यादव के बदले सुर से बढ़ीं मोदी सरकार की उम्मीदें! क्या इस बार पास होगा महिला आरक्षण बिल?

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
Embed widget