एक्सप्लोरर

मोदी सरकार के 3 साल पर कांग्रेस का हमला, कहा- 'अच्छे दिन के बजाए चूर कर दिए जनता के सपने'

नई दिल्ली: बीजेपी सरकार के तीन साल पूरे होने पर कांग्रेस ने आज केंद्र पर करारा हमला बोला. नरेंद्र मोदी सरकार के तीन सालों को असफल करार देते हुए कांग्रेस कहा कि इस दौरान देश में असहिष्णुता का माहौल बना है.

अच्छे दिन लाने के बजाए चूर कर दिए 125 करोड़ लोगों के सपने 

कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, "मोदी सरकार ने 2014 में सत्ता में आने के बाद अच्छे दिनों और कुछ नया करने का सपना दिखाया था." सिंधिया ने कहा, "उन्होंने अच्छे दिन लाने के बजाए देश के 125 करोड़ लोगों के सपने चूर कर दिए."

सिंधिया ने कहा, "देश में असहिष्णुता का माहौल है और यदि कोई अपनी आवाज उठाता है या बहस करता है तो वे उन्हें देश विरोधी करार दे देते हैं." सिंधिया ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार लोगों पर दबाव बना रही है कि वे क्या सीखें, क्या पढ़ें, क्या खाएं और क्या पहनें.

देश में बना हुआ है दलित विरोधी माहौल

सिंधिया ने कहा, "यह सरकार एक सोची-समझी रणनीतिक के तहत अपनी नीतियां थोपने की कोशिश कर रही है." उन्होंने कहा कि एक ओर जहां सरकार अंबेडकर जयंती मना रही है और उत्तर प्रदेश के मऊ और लंदन में अंबेडकर जयंती पर कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है तो वहीं देश में दलित विरोधी माहौल बना हुआ है.

कांग्रेस नेता ने कहा, "वहीं, दूसरी तरफ सरकार के लोग देशभर में प्रतिदिन दलितों का शोषण कर रहे हैं. मध्य प्रदेश में दलित समुदाय के 50 लोगों ने इच्छामृत्यु की इच्छा जताई है." सिंधिया ने कहा, "उनके लिए बड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दलित-मुक्त और आदिवासी-मुक्त भारत चाहते हैं."

गौरक्षा के नाम पर दलितों की निर्मम पिटाई समाज के लिए कलंक

सिंधिया ने कहा, "रोहित वेमुला की मौत और गुजरात के उना में गौरक्षा के नाम पर चार दलितों की निर्मम पिटाई समाज के लिए एक कलंक है." उन्होंने कहा, "वहीं, सरकार के लोग इन घटनाओं को समाज के लिए अच्छा बता रहे हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'तुरंत रिहा करें'
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'तुरंत रिहा करें'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
टल गई NEET पेपर लीक केस की पहली फास्ट ट्रैक सुनवाई, जानें क्यों
टल गई NEET पेपर लीक केस की पहली फास्ट ट्रैक सुनवाई, जानें क्यों
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
Embed widget