एक्सप्लोरर

कोरोना के नए सब वैरिएंट JN.1 ने डराया, पूरे देश में 21 मामलों की पुष्टि, बीते दो हफ्ते में 16 लोगों की मौत

Corona Variant JN.1 Cases: नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल ने कहा कि कोरोना के नए सब वैरिएंट JN.1 से घबराने की जरूरत नहीं है.

Coronavirus Cases in India: देश में कोरोना के नए मामलों ने एक बार फिर चिंता की लकीरें खींच दी हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक कोरोना के नए सब वैरिएंट JN.1 के 21 मामलों की पुष्टि हुई है. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया कि जेएन.1 के नए मामलों में से 19 मामले गोवा में दर्ज किए गए हैं जबकि केरल और महाराष्ट्र में एक-एक मामला सामने आया है. 

नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ वीके पॉल ने कहा कि मंगलवार (19 दिसंबर) को कोरोना के 500 मामले आए. बीते दो हफ्ते में कोविड से 16 लोगों की मौत हुई है. इन लोगों को पहले से कई गंभीर बीमारी थी.

उन्होंने आगे कहा, ''देश में अभी कोरोना के 2300 एक्टिव मामले में से सब वेरिएंट JN.1 के 21 मामले हैं. सब वेरिएंट JN.1 का पहला केस अगस्च के महीने में लक्जमबर्ग में आया. धीरे-धीरे ये 36 से 40 देश में फैल गया. घबराने की जरूरत नहीं है और हमें सिर्फ सावधानी बरतनी है.'' 

कहां कितने मामले आए हैं?
कोरोना के मामले पिछले 24 घंटों में केरल में 292, तामिलनाडु में 13, महाराष्ट्र में 11, कर्नाटक में 9, तेलंगाना और पुडुचेरी में 4 मामले आए हैं. दिल्ली और गुजरात  में 3 और पंजाब और गोवा में 1 मामला है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने की बैठक 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार  (20 दिसंबर) को देश भर में स्वास्थ्य सुविधाओं की तैयारियों की समीक्षा की और कोरोना वायरस के उभरते स्वरूपों के प्रति सतर्क रहने पर जोर दिया. मांडविया ने बताया कि इसको लेकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ उन्होंने बैठक की. 

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने क्या कहा?
बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मंगलवार (19 दिसंबर) को ही कोरोना वायरस के ‘जेएन.1’ सब वैरिएंट को ‘वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ करार दिया था. साथ ही कहा था कि इससे वैश्विक जनस्वास्थ्य के लिए ज्यादा खतरा नहीं है.

डब्ल्यूएचओ के अनुसार, यह अब ‘ग्लोबल इनिशिएटिव ऑन शेयरिंग ऑल इन्फ्लुएंजा डेटा’ (जीआईएसएआईडी) से जुड़े बीए.2.86 वंशानुक्रम (लीनिएज) से संबंधित है.

ये भी पढ़ें- कितना खतरनाक है कोरोना का JN.1 वैरिएंट? WHO ने किया क्लासिफाइड, क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रपति ने स्वीकार किया इस्तीफा, एल मुरुगन ने मंत्री पद से दिया था इस्तीफा
राष्ट्रपति ने स्वीकार किया इस्तीफा, एल मुरुगन ने मंत्री पद से दिया था इस्तीफा
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'समस्या क्या है', दीपके के 'तिरंगा मार्च' से पहले एक्शन में दिल्ली पुलिस, HC का रोक से इनकार
'समस्या क्या है', दीपके के 'तिरंगा मार्च' से पहले एक्शन में दिल्ली पुलिस, HC का रोक से इनकार
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
Embed widget