एक्सप्लोरर

Nepal PM India Visit: भारत पहुंचे नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड', इन मुद्दों पर हो सकती है बात

Nepal PM India Visit: नेपाल के पीएम पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर भारत पहुंच गए हैं. विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने उनका स्वागत किया है.

Nepal PM Pushpa Kamal Dahal India Visit: नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' अपने चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर बुधवार (31 मई) को भारत पहुंच गए. विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने उनका स्वागत किया. अपनी इस यात्रा के दौरान दहल अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बातचीत करेंगे ताकि सदियों पुराने सौहार्दपूर्ण संबंधों को और प्रगाढ़ बनाया जा सके. 68 वर्षीय दहल के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत रवाना हुआ है, जिसमें 100 से अधिक सदस्य हैं.

पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा
प्रचंड ने दिसंबर, 2022 में कार्यभार संभाला था और उसके बाद कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल-माओवादी (सीपीएन-माओवादी) नेता की यह पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा होगी. विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री के साथ गए प्रतिनिधिमंडल में विदेश मंत्री नारायण प्रकाश सौद, वित्त मंत्री प्रकाश शरण महत शामिल हैं.

नेपाली दूतावास के समारोह में होंगे शामिल
प्रधानमंत्री आज शाम अपने प्रतिनिधिमंडल के सम्मान में नेपाली दूतावास की ओर से आयोजित एक समारोह में शामिल होंगे. प्रधानमंत्री दहल भारतीय व्यापारिक समुदाय को संबोधित करेंगे और नई दिल्ली में भारत के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे. नई दिल्ली की यात्रा के बाद प्रचंड का मध्य प्रदेश जाने का कार्यक्रम है. मध्य प्रदेश में वह उज्जैन और इंदौर की यात्रा करेंगे.

रेलवे लाइन का उद्घाटन
बयान में कहा गया है कि दोनों प्रधानमंत्री बिराटनगर में रेलवे यार्ड, जयनगर-जनकपुर रेलवे लाइन का उद्घाटन भी करेंगे, जिसका विस्तार बिजलपुरा तक किया गया है. दोनों नेता बिराटनगर और नेपालगंज में एकीकृत जांच चौकियों का भी उद्घाटन करेंगे.

बिजली मुद्दे पर करेंगे बात
प्रचंड भारत के साथ बातचीत में बिजली से जुड़े मुद्दों को भी उठाएंगे. उम्मीद की जा रही है कि बिजली से जुड़ी 'बाधा' को दूर कर लिया जाएगा और नेपाल अपनी अतिरिक्त बिजली के लिए एक अनुकूल बाजार होगा. सरकारी दैनिक गोरखापत्र के अनुसार, प्रचंड ने नेपाल की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी से कहा कि 'हम अपनी यात्रा के दौरान भारत के साथ दीर्घकालिक बिजली व्यापार से जुड़े कुछ मुद्दों को उठाएंगे'.

ये भी पढ़ें- आज भारत आएंगे नेपाल के प्रधानमंत्री 'प्रचंड', महाकाल के करेंगे दर्शन, पीएम मोदी से होगी मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं...', IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी
'मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं...', IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी
इस वक्त देश में कितने CM शादीशुदा, कितने अविवाहित और कितनों का हुआ तलाक, देखें डेटा
इस वक्त देश में कितने CM शादीशुदा, कितने अविवाहित और कितनों का हुआ तलाक, देखें डेटा
राघव चड्ढा ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- 'एक ऐसी सुबह जिसे मैं....'
राघव चड्ढा ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- 'एक ऐसी सुबह जिसे मैं....'
महिला आरक्षण: रिजिजू के तंज पर राहुल गांधी बोले-परिसीमन से बेवजह क्यों जोड़ना चाहते? लागू कीजिए
महिला आरक्षण: रिजिजू के तंज पर राहुल गांधी बोले-परिसीमन से बेवजह क्यों जोड़ना चाहते? लागू कीजिए

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget